{"_id":"66e4c7dac08fdef9320be2c8","slug":"caltural-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-113150-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: माता वैष्णो देवी की झांकी देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: माता वैष्णो देवी की झांकी देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु
विज्ञापन
कठुआ। शहर के मुखर्जी चौक से सेट पुराने गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में होने वाले गणेश महोत्सव पंडाल में एकता ग्रुप की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं, वीरवार की रात रासलीला मां वैष्णो देवी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
हर दिन की तरह शुरू होने वाली रासलीला का शुभारंभ श्री गणेश वंदना के साथ किया गया। इस दौरान कलाकारों ने काली माता और भगवान शिव व भगवान कृष्ण के बाल लीलाओं पर आधारित सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं। इस दौरान कलाकारों की ओर से प्रस्तुत माता वैष्णो देवी की झांकी वहां मौजूद हजारों को दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गई।
उधर, गोविंदसर में जारी श्री गणेश महोत्सव के दौरान महामाई के भव्य जागरण का आयोजन किया गया। इसमें जम्मू कश्मीर की प्रसिद्ध कलाकार वर्षा जम्वाल ने अपने मधुर भजनों से भक्तों को आनंदित किया। रात भर चले इस आयोजन में कलाकारों की ओर से प्रस्तुत विभिन्न देवी देवताओं की झांकियों ने वहां मौजूद भक्तों भक्ति के रंग में रंग दिया।