फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   caltural news

Kathua News: भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन किया

विज्ञापन
caltural news
कठुआ। शहर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन जारी है। शहर के वार्ड 12 में जारी कथा के पांचवें दिन कथाव्यास आचार्य लीला किशोरी ने भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कालिया मंथन और गोवर्धन पूजा का सुंदर चित्रण किया। वहीं, वार्ड 17 में कथाव्यास अश्विनी शास्त्री ने मनुष्य जन्म को सफल बनाने के लिए उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म का अनुसरण कर अपने कर्म का निर्धारण करने की सीख दी।
विज्ञापन


वार्ड 12 में जारी कथा के दौरान कथाव्यास आचार्य लीला किशोरी ने सुकदेव जी की ओर से राजा परीक्षित को भागवत कथा सुनाए जाने के क्रम को आगे बढ़ाते हुए भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला, माखन चोरी, पुतना बध, खगासुर बध और जमल अर्जुन उद्धार की कथा के साथ वृंदावन चौरासी कोश का कारण भी श्रद्धालुओं को सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान की लीलाएं मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक हैं। भगवान कृष्ण ने बचपन में अनेक लीलाएं कीं। बाल कृष्ण सभी का मन मोह लिया करते थे।
विज्ञापन


वहीं वार्ड 17 में जारी श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचक अश्विनी शास्त्री ने धर्म और कर्म के बारे में चर्चा की। उन्होंने धर्म मार्ग पर चलने से मनुष्य को क्या फायदा और क्या लाभ मिल सकता है और धर्म मार्ग से विचलित होकर चलने से क्या हानि और क्या नुकसान और क्या फल मिलता है, उसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने धुंधली एवं धुंधकारी एवं आत्मदेव की कथा सुनाते हुए कहा कि ज्ञान वैराग्य और भक्ति देवी के स्वरूप में मनुष्य को किस प्रकार से अपने अंदर ज्ञान और वैराग्य को हमेशा जागृत करके ही भक्ति करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed