फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   caltural news

Kathua News: भक्तों ने बजरंग बली का आशीष प्राप्त किया

विज्ञापन
caltural news
कठुआ। शहर के रामलीला मैदान स्थित श्री हनुमान सुरसा माता मंदिर में मंगलवार को हनुमान जयंती आस्था और उल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर बजरंग बली का आशीष प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर में दिन भर जय श्री राम, जय-जय श्री हनुमान के जयघोष गूंजते रहे।
विज्ञापन

श्री हनुमान सुरसा माता मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान सुबह भगवान का स्नान और श्रृंगार करने के बाद मंगल आरती की गई। इसके बाद मंदिर के पुजारी अभितेष शर्मा की अगुवाई में प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भाग लेकर पूरे शहर में श्रीराम नाम का संकीर्तन किया। इसके बाद मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान को सवा पांच क्विंटल लड्डू का भोग लगाने के बाद कंजक पूजन किया गया। उसके बाद भंडारा खोला गया। इसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

पंडित अभितेष शर्मा ने बताया कि हनुमान जयंती हर साल मनाई जाती है। 24 घंटे तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से भगवान का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भंडारे के समापन के बाद शाम को मंदिर में श्री हनुमान कथा और महाआरती होगी। वहीं रात आठ बजे के बाद मां भगवती के भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed