फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   caltural news

Kathua News: नवरात्र के चलते जिले के देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
caltural news
कठुआ। नवरात्र के चलते जिले के देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। शुक्रवार को मां दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की आराधना की गई। इस दौरान हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने माता के समक्ष अपने सिर झुकाकर सुख समृद्धि की कामना की। वहीं इस दौरान जगह जगह लंगरों का आयोजन कर लोगों ने अपनी आस्था दर्शाई।
विज्ञापन

शु्क्रवार को मंदिरों में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा देखने को मिला। इसके चलते मंदिरों में व्यवस्था को बनाए रखने के लिए वहां तैनात पुलिस बल और सेवादारों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जिले के दूरदराज क्षेत्रों में भी मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाए जाने वाले लंगरों में भी दिन भर रौनक बनी रही। मंदिरों में श्रद्धालुओं के आने का क्रम सुबह पांच बजे से शुरू हुआ जो देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन व माता रानी के जयघोष से मंदिरों का माहौल भक्तिमय बना दिया। मंदिरों में पूरे परिवार के साथ माता के दर्शन करने आए लोगों ने इस दौरान देवी मंदिरों के आसपास लगने वाले मेलों का भी खूब लुत्फ लिया।
विज्ञापन


जिले के जसरोटा स्थित काली माता मंदिर, बिलावर स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर और सुकराला माता मंदिर के साथ-साथ बनी के जोड़या माता मंदिर व दौले माता मंदिर में सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। यहां भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के कारण मेले जैसा माहौल को देखने को मिला। उधर, लंगरों में इतनी बड़ी संख्या में आए भक्तों को देखकर उनकी सेवा के लिए लंगर लगाने वालों में भी खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान उन्होंने पूरा दिन लोगों को जलपान के साथ-साथ भोजन भी उपलब्ध करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed