फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Cage For Leopard in Ramkot

Kathua News: तेंदुए ने मारी गाय, पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा

Thu, 29 May 2025 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 29 May 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Cage For Leopard in Ramkot
ग्रामीणों की गुहार पर वन्य जीव विभाग की टीम पहुंची कछेड गांव में  तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया
रामकोट। तहसील के कछेड़ वार्ड पांच रौंद इलाके में तेंदुए का है। तेंदुए ने सोमवार रात बेली राम पुत्र अनंत राम की पशुशाला में बंधी गाय को अपना निवाला बना लिया।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह भी तेंदुए ने बिट्टू राम पुत्र बेली राम की गाय को भी मार दिया था। उसी से परेशान ग्रामीणों ने वन्य जीव विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन

वन्य जीव विभाग जिला अधिकारी जहैव चौधरी के दिशा-निर्देश पर शुक्रवार को विभाग की टीम इलाके में पहुंची। वन्य जीव विभाग कंट्रोल रूम नगरोटा गुजरु से पहुंचे कर्मचारियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए बुधवार को पिंजरा लगा दिया। वन्य जीव विभाग की टीम ने ग्रामीणों को पत्रिकाएं बांटकर लोगों को सचेत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी उर्वरक विक्रेताओं को बांटी पॉइंट ऑफ सेल मशीन

संवाद न्यूज एजेंसी कठुआ। जिले के खुदरा और थोक उर्वरक विक्रेताओं के लिए बुधवार को जिले के मुख्य कृषि अधिकारी (सीएओ) के कार्यालय में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर से आए करीब 100 डीलरों ने हिस्सा लिया। इन्हें पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनों का वितरण कर पुरानी मशीनों का एल-1 अपडेट किया गया। सीएओ जतिंदर कुमार खजूरिया की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के अधिकारियों ने डीलरों की पीओएस मशीनों से संबंधित शंकाओं का समाधान भी किया। सीएओ ने कहा कि इस पहल से उर्वरक विक्रेताओं को सुधारित मशीनों की सुविधा मिलेगी, जिससे लेनदेन की प्रक्रिया अधिक सुगम और पारदर्शी होगी। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक का समावेश व्यापारियों को समय के साथ उन्नत करेगा और उनके व्यवसाय संचालन में सुधार करेगा। शिविर में जिला कृषि अधिकारी (विस्तार) रवि शर्मा, सहायक विकास अधिकारी (सब्जी) विजय अबरोल और कृषि विभाग के प्रवर्तन अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed