फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   By the end of April, Nagari town will get rid of heaps of garbage

Kathua News: अप्रैल महीने के अंत तक नगरी कस्बे को मिलेगी कचरे के ढेरों से निजात

Sun, 06 Apr 2025 12:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 06 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
By the end of April, Nagari town will get rid of heaps of garbage
बजूह नाले के किनारे बने सॉलिड बेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में जल्द शुरू होगी मशीनरी स्थापितकठुआ। अप्रैल महीने के अंत तक नगरी कस्बे में बजूह नाले किनारे लगने वाले कचरे के ढेरों से निजात मिल जाएगी। नगर कमेटी परोल 51 लाख की लागत से बने मटेरियल रिकवरी फैसिलिटीज (एमआरएफ) सेंटर में जल्द मशीनरी स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

स्थानीय निकाय विभाग की ओर से सॉलिड बेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को सुचारु बनाने के लिए सभी तरह की मशीनरी नगरी परोल कमेटी दफ्तर में पहुंच गई है। इसकाे अगले दो दिन के भीतर स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो रही है।
विज्ञापन


अधिकारियों की मानें तो मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटीज सेंटर को बनाने की शुरुआत 5 दिसंबर 2022 को शुरू किया गया था। नगरी कमेटी के एक किनारे पर बने सेंटर का ढांचागत विकास एक साल के भीतर पूरा कर लिया गया था। इसमें एक कचरे को अलग करने के लिए एक बड़े हॉल के अलावा कचरा निपटान गड्ढे सहित अन्य सुविधाओं को निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटर के ढांचागत विकास के लिए सरकार ने वर्ष 2021 में 69 लाख 20 हजार की राशि निर्धारित की गई थी। जिसको टेंडर के बाद ठेकेदार ने 51 लाख की राशि में मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर का पूरा निर्माण करवाया गया है। अब दूसरे चरण में विभाग की ओर से इस सेंटर को कार्यात्मक बनाने के लिए सभी तरह की मशीनरी उपलब्ध करवाई गई है। इसमें सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग करने की मशीन, कचरे से निकली प्लास्टिक को क्रश करने वाली मशीन के अलावा खाद बनाने वाली मशीन सहित अन्य उपकरण शामिल हैं।

प्रतिदिन इकठ्ठा होता है डेढ़ टन कचरा

नगरी कमेंटी के अलग-अलग वार्डों से प्रतिदिन डेढ़ टन कचरा इकठ्ठा किया जाता है। जो महीने का 45 टन बनता है। वहीं, साल में 500 टन के करीब कचरा बजूह नाले के किनारे निपटान के लिए फैंका जाता था। इसके चलते कस्बे के आसपास कचरे के ढेर दिखाई देते थे। अब नगर कमेटी वैज्ञानिक तरीके इस कचरे का निपटान करेगी। इससे न केवल पर्यावरण को सुरक्षित किया जाएगा, बल्कि अब इससे कस्बे की आबोहवा को भी सुधारने में मदद मिलेगी। संवाद


नगरी स्थित मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटीज सेंटर को इस महीने के अंत तक कार्यात्मक बनाने की योजना है। सेंटर का ढांचागत विकास तो पहले ही हो गया था। अब सेंटर के लिए विभाग की ओर से मशीनरी भी उपलब्ध करवा दी गई है। जिसको स्थापित करने का कार्य एक दो दिन में शुरू हो जाएगा।

-पृथ्वी राज सांगरा, कार्यकारी अधिकारी नगर कमेटी परोल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed