{"_id":"6788263c619df36df3025a6f","slug":"bsp-workers-celebrated-mayawatis-birthday-kathua-news-c-201-1-knt1009-116592-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बसपा कार्यकर्ताओं ने मनाया मायावती का जन्मदिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बसपा कार्यकर्ताओं ने मनाया मायावती का जन्मदिवस
Thu, 16 Jan 2025 02:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 16 Jan 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
मायावती का जन्मदिवस मनाते बसपा कार्यकर्ता। - संवाद
- फोटो : kathua
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा- मुख्यमंत्री रहते हुए हमेशा सर्वसमाज के उत्थान के लिए किया काम
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बहुजन समाज पार्टी की जिला इकाई की ओर से पार्टी सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 69वां जन्मदिन मनाया गया। बुधवार को कालीबड़ी स्थित जिला परिषद सदस्य और बसपा नेता संदीप मजोत्रा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मायावती की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस मौके पर उपस्थित लोगों का मुंह भी मीठा कराया और खुशी का इजहार किया गया।
बसपा नेता संदीप मजोत्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए मायावती ने हमेशा सर्वसमाज के उत्थान के लिए काम किया। समाज में हाशिए पर पड़े अनगिनत वंचित लोगों को इंसाफ दिलाया है। वहीं, बसपा नेता सुनील मजोत्रा ने कहा कि मौजूदा समय में केंद्र सरकार समाज को तोड़ने की राजनीति कर रही है। महाशा सदर सभा के अध्यक्ष और बसपा नेता ताराचंद फौजी ने पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर मधुसूदन सहित दर्जनों कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।