फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   BSP held a public meeting against the evacuation of government land

सरकारी भूमि खाली करवाए जाने के खिलाफ बसपा ने की जनसभा

विज्ञापन
BSP held a public meeting against the evacuation of government land
हरियाचक में किसानों की बैठक को संबोधित करते बसपा प्रदेश अध्यक्ष सोम राज मजोत्रा। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। सरकारी भूमि खाली कराने की कार्रवाई के खिलाफ आम लोगों को लामबंद करने के लिए बहुजन समाज पार्टी की ओर से जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। शनिवार को हीरानगर क्षेत्र के हरियाचक गांव में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सोमराज मजोत्रा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राज्यसभा के पूर्व सांसद करीम पुरी के साथ-साथ नगरी ब्लॉक से जिला विकास परिषद सदस्य संदीप मजोत्रा, बसपा नेता सुनील मजोत्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान बसपा नेताओं ने सरकार की किसान विरोधी नीतियों के लिए एकजुट होने का आवाहन किया।
विज्ञापन

जन सभा को संबोधित करते हुए बसपा प्रदेश अध्यक्ष सोम राज मजोत्रा ने कहा कि पूंजीपतियों के लिए काम करने वाली भारतीय जनता पार्टी की नीतियां किसान विरोधी रही है। जम्मू कश्मीर में हाल के दिनों में किसानों से उनकी जमीन लिए जाने के लिए शुरू कवायद भी उनकी इसी नीति के तहत ही की जा रही है। उन्होंने कहा कि बंजर भूमि को कड़ी मेहनत से खेती योग्य बनाने वाले जम्मू कश्मीर के किसान 70 सालों से उन जमीनों से अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले किसानों को अब वहां से हटाने के लिए साजिश के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसका सबसे दुर्भाग्यपूर्ण पक्ष यह है कि अगर सरकार लोगों से जमीन वापस लेने के लिए कार्रवाई करती है तो उसे पूरे जम्मू कश्मीर में इसी तरह से कार्रवाई करनी चाहिए। जबकि ऐसा नही हो रहा है। कठुआ जिला में प्रशासन की इस ओर बढ़ी सक्रियता यहां के किसानों को बेघर करने का प्रयास है। क्योंकि सरकार के पास जमीन लेने के बाद किसानों के पुनर्वास के लिए कोई योजना नहीं है। पूरे जम्मू कश्मीर में हजारों किसान परिवारों को इस तरह से बर्बाद करने के की जाने वाली किसी भी साजिश को नाकाम करने के लिए किसानों को खुद आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि हमेशा गरीब, किसान और पिछड़ों की राजनीति करने वाली बसपा किसानों के हर संघर्ष में उनका सहयोग करने के लिए तैयार है। उन्होंने गांव में बसने वाले सभी किसानों को अपने आंदोलन को तेज करने के लिए प्रेरित किया। ताकि किसानों के खिलाफ सरकार के किसी भी नापाक मंसूबे को नाकामयाब बनाया जा सके।
विज्ञापन

वहीं, पूर्व राज्यसभा सांसद करीम पुरी ने उपस्थित लोगों के समक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में समाज के हर तबके के उत्थान पर सरकार ने बिना किसी भेदभाव के काम किया। इसके विपरीत विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा केवल पूंजी पतियों के लिए ही काम कर रही है। हालांकि अब लोग भी भाजपा की नीतियों को समझने लगे है और इसके खिलाफ अपनी आवाज भी उठा रहे हैं। उन्होंने तीन कृषि कानूूूनों के खिलाफ किसानों के संघर्ष का हवाला देते हुए सभी को एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर हम एकमत होकर सरकार के खिलाफ अपना आंदोलन करें, तो बसपा भी इसमें अपना पूरा सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed