फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Brothers conflict for land

भूमि विवाद पर भाइयों में हुई हिंसक झड़प

विज्ञापन
Brothers conflict for land
कठुआ। भूमि विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुए विवाद में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सोमवार सुबह हुई इस घटना के बाद सभी घायलों को उपजिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया गया। जहां, दो घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। वहीं दो अन्य को जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

फिंतर गांव में यह घटना तब हुई जब स्थानीय ओंकार चंद पुत्र गोविंद राम अपने मकान का काम करवा रहे थे। मकान के निर्माण कार्य को रुकवाने के लिए उसका भाई श्यामलाल पुत्र गोविंद राम अपने बेटे मोहित व परिवार की महिलाओं के साथ लाठियां लेकर पहुंच गया, और दोनों परिवारों में इसको लेकर झगड़ा शुरू हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों ओर से गाली-गलौज व लाठियां चलना शुरू हो गईं। इसी बीच ओंकार चंद ने तेजाब लाकर श्यामलाल और मोहित के ऊपर फेंक दिया। इसकी चपेट में आने से दोनों पिता-पुत्र बुरी तरह झुलस गए। जबकि, ओंकार चंद और उसके बेटे विपुल शर्मा को भी गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन

लड़ाई के बाद चारों लोगों को उपचार के लिए बिलावर उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने विपुल शर्मा और ओंकार चंद को गंभीर चोटिल होने के कारण जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। जबकि, तेजाब से जख्मी हुए श्यामलाल और उसके पुत्र मोहित को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोनों ही परिवारों में जमीन को लेकर एक साल से विवाद चल रहा था। इसे लेकर कई बार दोनों परिवार बिलावर थाने में भी शिकायतें दर्ज करा चुके हैं, लेकिन हर बार पुलिस दोनों ही परिवारों को समझा-बुझाकर वापस भेज देती थी। लेकिन, सोमवार को मामला कुछ ज्यादा ही गंभीर हो गया, और दोनों ही परिवारों के चार सदस्य इस दौरान हुई झड़प में गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed