{"_id":"622e38b0b796e81edb3b2485","slug":"bro-s-114-rcc-division-will-be-removed-from-bhaderwah-formed-from-april-1-kathua-news-jmu2556882116","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अप्रैल से बनी भद्रवाह से हटेगा बीआरओ का 114 आरसीसी डिवीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अप्रैल से बनी भद्रवाह से हटेगा बीआरओ का 114 आरसीसी डिवीजन
विज्ञापन
बनी भद्रवाह मार्ग पर बर्फ हटाने के काम में लगा डोजर। संवाद
- फोटो : KATHUA
कठुआ। पिछले लगभग एक दशक से चल रहा बनी भद्रवाह के बीच सड़क विस्तारीकरण का कार्य में फिर नया रोड़ा आ गया है। दरअसल बनी से भद्रवाह के बीच सड़क विस्तारीकरण का कार्य देख रही बार्डर रोड आर्गेनाइजेशन की 114 आरसीसी को भद्रवाह स्थित मुख्यालय से हटने के निर्देश मिल चुके हैं। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो इस यूनिट को अब लद्दाख के नेरक में तैनात किया गया है। फिलहाल कोई भी नया यूनिट बनी भद्रवाह मार्ग पर नहीं लगाया गया है। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि बटोत मुख्यालय से ही अब बनी भद्रवाह मार्ग के काम पर नजर रखी जाएगी। सूत्रों के अनुसार पहले निदेशालय की ओर से बटोत यूनिट को हटाने की तैयारी थी लेकिन अब आरसीसी की 114 यूनिट को हटाया गया है। क्षेत्र के लोगों की मानें तो इससे सड़क विस्तारीकरण कार्य की रफ्तार कम होने की संभावना है। परियोजना इस समय महत्वपूर्ण चरण में चल रही है। बनी से खुडवा तक जहां पुलों का निर्माण किया जा रहा है तो वहीं लोआंग से सरथल के बीच काम तेजी से जारी है। इसी वर्ष सरथल से छत्रगलां टॉप तक काम को शुरू किए जाने की योजना थी।
बनी और भद्रवाह के बीच सड़क विस्तारीकरण का कार्य जारी है, जो हर साल भारी बर्फबारी के चलते लगभग तीन महीने ठप रहता है। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण यह मार्ग चिनाब रीजन को सीधा कठुआ जिले से जोड़ने की महत्वाकांक्षी सड़क निर्माण परियोजना है, जिसे हाल के वर्षों में सैद्धांतिक रूप से हाईवे के रूप में मंजूरी भी दे दी गई है। बर्फबारी से ठप रहने वाले इस मार्ग को साल भर खुला रखने के लिए इस मार्ग पर 6.8 किलोमीटर लंबी छत्रगलां टनल भी प्रस्तावित है, जिस पर तीन हजार करोड़ का खर्च आने का अनुमान है। फिलहाल परियोजना को लेकर डीपीआर पर काम जारी है। आल वेदर कनेक्टिविटी देने के साथ ही यह सड़क मार्ग चिनाब रीजन की अंतरराज्यीय दूरी को भी काफी कम कर देगा। डोडा से दुनेरा तक का सफर चार घंटों में ही पूरा किया जा सकेगा। जिले की बनी तहसील से भद्रवाह को सड़क संपर्क देने की कवायद चार दशक वर्ष पूर्व शुरू हुई। बीते लगभग एक दशक से यह परियोजना बीआरओ के पास है।
..................
बनी भद्रवाह मार्ग पर बर्फ हटाने का काम शुरू
कठुआ। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बनी-भद्रवाह मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू हो गया है। तापमान में लगातार हो रही बढ़त और मौसम के साफ रहने के बीच बीआरओ ने फिलहाल यह काम भद्रवाह की ओर से शुरू कर दिया है जबकि लोआंग से सरथल के बीच पहाड़ों की कटाई शुरू कर दी गई है। मौसम अनुकूल रहने पर मई माह से पहले हर हाल में यातायात बहाल कर विस्तारीकरण कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
दिसंबर माह में भारी बर्फबारी के बाद ठप हुए 86 किलोमीटर लंबे बनी-भद्रवाह मार्ग पर बर्फ हटाने का काम शनिवार से शुरू हो गया। पहले कुछ किलोमीटर तक बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया गया है। इन इलाकों में एक से डेढ़ फुट तक बर्फ जमा थी, लेकिन टीम के लिए इसके आगे चुनौती और भी बढ़ गई है, क्योंकि इसके आगे छत्रगला तक कई हिस्सों में पांच फुट से अधिक बर्फ की परत जमा है। दर्रों में दस फुट से अधिक बर्फ रहती है। ऐसे में बीआरओ कुछ और मशीनें बर्फ हटाने के लिए लगाने जा रहा है।
..............