फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Bring about a reduction in road accidents through coordination: DC

समन्वय बनाकर सड़क दुर्घटनाओं में लाएं कमी : डीसी

विज्ञापन
Bring about a reduction in road accidents through coordination: DC
जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को 22वीं जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई। इसमें जिला उपायुक्त (डीसी) ने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए संवेदनशील सड़क मार्गों की पहचान और ब्लैक स्पॉट्स को हटाने पर जोर दिया। इसके साथ ही महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा प्रोटोकॉल के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला उपयुक्त राजेश शर्मा ने सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सभी विभागों को समन्वय से काम करने की हिदायत दी। उन्होंने बीआरओ, लोकनिर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई के अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे विशेषकर दुर्घटना बहुल क्षेत्रों में सड़कों की नियमित मरम्मत और रखरखाव सुनिश्चित करें। ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके। इसके अलावा जिला उपायुक्त ने मोटर वाहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस को यातायात नियमों के सख्ती से पालन करवाने और आदतन उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जीएमसी कठुआ के आसपास और अन्य व्यस्त स्थानों के नजदीक ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं जिससे आवागमन अधिक सुरक्षित हो सके।
विज्ञापन

बैठक में अतिरिक्त जिला उपायुक्त विश्वजीत सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल चाढ़क, अधीक्षक अभियंता सांबा-कठुआ सर्कल, जीएमसी कठुआ प्रधानाचार्य सुरिंदर अत्री, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता कठुआ, बसोहली, बिलावर, हीरानगर के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed