{"_id":"6709af413149b54c080ddf54","slug":"bridge-iaugration-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-113924-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: रक्षामंत्री आज करेंगे पुलों का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: रक्षामंत्री आज करेंगे पुलों का लोकार्पण
Sat, 12 Oct 2024 04:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज कठुआ जिले को चिनाब घाटी से जोड़ने वाले बनी भद्रवाह मार्ग पर चार महत्वपूर्ण पुलों का लोकार्पण करेंगे। बीआरओ की ओर से इन पुलों को तय समय सीमा से पहले ही तैयार कर लिया गया है।
इनमें सेवा दो, ब्यालू, खुडवा और स्वान पुल का लोकार्पण भी किया जाएगा। बीआरओ के अधिकारियों के मुताबिक केंद्रीय रक्षामंत्री वर्चुअल मोड़ से इन्हें लोकार्पित करने जा रहे हैं। यह पुल सामरिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। 35 बीआरटीएफ के कमांडर एसके सिंह और मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर नीरज मदान के नेतृत्व में 69 आरसीसी ने दिन रात काम जारी रखकर इन पुलों को तय समय सीमा से पहले ही पूरा कर लिया है। 69 आरसीसी के ओसी बी एल शाह ने बताया कि बनी भद्रवाह मार्ग पर सेवा दो पुल, खुडवा के पास ब्यालू पुल, अस्सो और स्वान नाले पर सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पुल भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बनी और भद्रवाह के बीच सड़क कनेक्टिविटी को को बेहतर करने के साथ ही यह पुल क्षेत्र के लोगों और विशेष पर्यटकों को सरथल तक पहुंचाने को भी काम करेंगे।