फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   BNCC Duggan became the winner in cricket

क्रिकेट में बीएनसीसी डुग्गन बना विजेता

विज्ञापन
BNCC Duggan became the winner in cricket
कठुुआ। जिला के दूरदराज के बनी उपमंडल के कूल स्टेडियम ढग्गर में जय ज्वाला माता क्रिकेट कमेटी की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई है। फाइनल मुकाबला बीएनसीसी डुग्गन और बाबा क्रिकेट क्लब मल्हार के बीच खेला गया। इस एक तरफा मुकाबले में बीएनसीसी डुग्गन ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

लिटिल एंजेल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ की ओर से प्रायोजित प्रतियोगिता के फाइनल में टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बीएनसीसी डुग्गन की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 152 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाबा क्रिकेेट क्लब की टीम मात्र 94 रनों पर सिमट गई और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 30 हजार रुपये नगद इनाम वाली इस प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित डॉ. रामेश्वर सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। साथ ही उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को और अधिक ऊर्जावान बनाने में खेल महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है। इस तरह के आयोजन से उनकी खेलों में रुचि बढ़ेगी। इससे वह समाज में व्याप्त बुराईयों से भी बचेंगे। 21 जून को शुरू हुई प्रतियोगिता के संबंध आयोजन कमेटी के सदस्य मंसाराम ने बताया कि सात दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में कुल 34 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतिदिन 6 मुकाबले खेले गए। इस प्रतियोगिता से क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति रुझान बढ़ा है। अब हर साल प्रतियोगिता कराने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed