{"_id":"5d4a12bc1ad997e4a3322ffa738463e2","slug":"blueprint-of-the-ideal-working-at-polling-stations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श मतदान केंद्रों का खाका बनाने में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श मतदान केंद्रों का खाका बनाने में जुटे
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Fri, 14 Nov 2014 04:12 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनावों के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। छह सौ से अधिक मतदान केंद्रों में 115 को आदर्श मतदान केंद्र बनाया जाएगा। ऐसा पहली बार होगा कि जिला में सौ से अधिक मतदान केेंद्र आदर्श मतदान केंद्र होेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले भी आदर्श मतदान केंद्र बनाए जाते रहे हैं। लेकिन दस या फिर बीस मतदान केंद्र ही आदर्श मतदान केंद्र बनते रहे हैं।
ऐेसे में इस बार सौ से अधिक मतदान केंद्रों को स्थापित करने का मतलब है कि मतदाताओं को मतदान के दौरान परेशानियों से दो चार नहीं होना पड़ेगा।
सूत्रों के अनुसार आदर्श मतदान केंद्रों की स्थापना मतदाताओं की संख्या और उम्र के साथ साथ क्षेत्र की टोपोग्राफी देखकर बनाए जाएंगे।
मतदान से एक सप्ताह पूर्व केंद्रों को आदर्श बनाने के लिए सुविधाएं पहुंचा दी जाएंगी।