फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   blocking traffic on power crisis

बिजली संकट पर सड़क जाम

Sun, 26 Jun 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Sun, 26 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
blocking traffic on power crisis
अवैध कनेक्शन काटता लाइनमैन - फोटो : अमर उजाला

भीषण गर्मी में बिजली सेवा बार-बार प्रभावित रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के वार्ड नंबर एक, दो और पांच के लोगों ने ट्रांसफार्मर को ठीक न किए जाने के विरोध में शनिवार को कालेज मार्ग जाम कर दी। प्रदर्शनकारियों ने दो घंटे से अधिक समय तक सड़क पर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर जाकर उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए राबिन शर्मा ने कहा कि इस समय गर्मी का मौसम है और लोगों को बिजली की कटौती परेशान होना पड़ रहा है। विभाग की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन


योगेश शर्मा, राहुल शर्मा, प्रणव शर्मा, राम कृष्ण शर्मा ने कहा कि दो दिन से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त है। विभागीय कर्मचारियों ने सुध तक नहीं ली है। विभागीय अधिकारियों को कई बार आग्रह किया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मजबूर होकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक बिजली संकट से उबारा नहीं जाता और ट्रांसफार्मर को बदला नहीं जाएगा तब तक जाम नहीं खोला जाएगा। हालांकि, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत कराया और जाम खुलवाया। प्रदर्शन में मुकेश शर्मा, नरेश कुमार, विकास शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, दीवान चंद, सहित आदि शामिल रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed