फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   block day

तीन बार हुआ विस्तारीकरण का काम, धार-महानपुर सड़क फिर भी नहीं बनी

विज्ञापन
block day
बसोहली के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में बुधवार को ब्लॉक दिवस पर डीसी राहुल यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला और उपजिला स्तर के अधिकारियों के अलावा पंच-सरपंच, बीडीसी चेयरमैन, नगर कमेटी के अध्यक्ष मौजूद रहे। इस दौरान लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

धार-महानपुर ब्लॉक के नरेश ठाकुर ने बताया कि तीन बार धार-महानपुर मार्ग के अपग्रेडेशन का काम हो चुका है। लेकिन आज तक न तो सड़क बन पाई न ही काम पूरा हो पाया है। जब भी विभाग से पूछा जाता है, तो आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। डीसी को बताया कि इस सड़क के काम को समय सीमा के भीतर किया जाना था। मामले में पहले के डीसी ने भी निर्देश जारी किए थे, जिनका पालन आज नहीं हो सका है। इस पर पीएमजीएसवाई के एईई ने जवाब दिया कि 30 अप्रैल तक इस सड़क का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

नरेश ठाकुर ने बताया कि धार-महानपुर ब्लॉक में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की एक सूची बनाई गई थी, जिनमें से कुछ नाम काट दिए गए हैं। इस पर धार-महानपुर ब्लॉक की ग्रामीण विकास विभाग की अधिकारी शीतल चौधरी ने कहा कि पंचायत द्वारा सूची में से नाम कटवाए गए हैं। इस पर डीसी ने कहा कि पंचायतों के पास पूरे अधिकार हैं कि स्थिति को देखते हुए किसका नाम लिस्ट में रखना है और किसका नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कमेटी के अध्यक्ष सुमेश सपोलिया ने डीसी को बताया कि बसोहली में डैम बनने के बाद बंदरों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। लोग घरों से बाहर निकलने से भी डरते हैं। बंदर फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। क्षेत्र में माइनिंग की समस्या भी है। माइनिंग बंद होने की वजह से लोगों को कठुआ व पंजाब से महंगे दाम पर निर्माण सामग्री मंगवानी पड़ रही है। वहीं पलाही पंचायत की अटल सेतु की ओर जाने वाली सड़क में आई भूमि का लोगों को मुआवजा नहीं मिल सका है। नगर कमेटी के अध्यक्ष ने गर्ल्स हाई स्कूल बसोहली को अपग्रेड करने के लिए सलाहकार के जरिए गवर्नर को भेजे पत्र के बारे में भी पूछा।
धार- झेंखर में पीएचसी का काम शुरू न होने का मुद्दा उठाया
धार- झेंखर पंचायत के पूर्व पंच अशोक कुमार ने कहा कि उनके इलाके में पीएचसी की इमारत सैंक्शन हुई थी, जिसका निर्माण कार्य आज तक शुरू नहीं हो सका है, जबकि कई लोगों ने स्वास्थ्य विभाग को इमारत बनाने के लिए भूमि भी दी थी। इस पर लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन ने कहा कि जो नक्शा बनाया गया है, उस पर इमारत बनाना संभव नहीं है। लिहाजा अगर नक्शे को बदला जाए तो इमारत का निर्माण किया जा सकता है। वार्ड नंबर 13 के पार्षद दर्शन कुमार ने बताया कि कुछ लोगों के एपीएल राशन कार्ड हैं और कुछ लोगों के बीपीएल राशन कार्ड हैं। जो एक-दूसरे श्रेणी में चले गए हैं। इन्हें सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। इस पर डीसी ने पार्षद को पत्राचार कर एपीएल व बीपीएल की सूचियां बनाकर संबंधित विभाग को देने के लिए कहा।
आयुष्मान कार्ड धीमी गति से बनने पर प्लान की रिपोर्ट मांगी
डीसी ने बताया कि क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड बनाने का सिलसिला बहुत धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने क हा कि एक दिन में चार हजार आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि बसोहली क्षेत्र में एक दिन में 400 आयुष्मान कार्ड की बन रहे हैं। लिहाजा वीरवार तक खंड चिकित्सा अधिकारी व सीएमओ कठुआ को आयुष्मान कार्ड से संबंधित प्लान को उनके समक्ष रिपोर्ट बनाकर भेजें। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड केवल सरकारी स्कूलों व आईसीडीएस प्रोजेक्ट के द्वारा बनाए जा रहे हैं। डीसी ने आश्वासन दिया कि जिन लोगों की समस्याओं को सुना गया है, उन्हें हल करने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए लोग सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें। साथ ही एक अप्रैल से 45 वर्ष से ऊपर के नागरिकों को वैक्सीन लगना शुरू हो जाएगी। यह वैक्सीन अवश्य लगवाएं।

अटल सेतु की रेलिंग पर छह फीट ऊंची जाली लगाने, पुलिस की पेट्रोलिंग पर दिया जोर
एसएसपी कठुआ आरसी कोतवाल ने कहाकि बसोहली की पहचान बसोहली की चित्रकला और उसकी कला से है। लखनपुर में बसोहली पेंटिंग और कला का एक आउटलेट खोला जाएगा। नगर कमेटी के अध्यक्ष से अपील की कि बसोहली में चित्रकला और कला का कारीडोर बनाया जाए। एसएसपी ने कहा कि दो दिन पूर्व अटल सेतु से एक युवक ने रंजीत सागर झील में छलांग लगा दी थी। बीते वर्षों में भी ऐसे कई मामले आ चुके हैं। यह चिंता का विषय है। बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन से बात कर अटल सेतु की रेलिंग के दोनों ओर छह फीट ऊंची जाली लगाने के लिए कहा जाएगा। साथ ही पुल पर जम्मू-कश्मीर और पंजाब पुलिस अटल सेतु पर पेट्रोलिंग करेगी। इस मौके पर सीएमओ कठुआ अशोक चौधरी, डीएफओ रविंद्रसिंह, डीएचओवरिंदर शर्मा, एडीसी बसोहली तिलक राज थापा, तहसीलदार बसोहली अमन आनंद आदि उपस्थितरहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed