फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   block day

Kathua News: लोगों ने अधिकारियों के समक्ष उठाईं पानी और सड़क की समस्याएं

विज्ञापन
block day
रामकोट। तहसील रामकोट के पंचायत अगलीघार में पब्लिक आउटरीच अभियान के तहत वीरवार को जिला विकास परिषद सदस्य नारायण दत्त त्रिपाठी की अध्यक्षता में ब्लॉक दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर तहसीलदार जितेंद्र सिंह और वीडियो नगरोटा गुजरू जोगिंदर लाल शर्मा और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने पानी और सड़क की समस्याएं इस अवसर पर लोगों ने बताया कि जल जीवन मिशन परियोजना के अंतर्गत इलाके में न ही पानी के स्रोत पर कार्य किया जा रहा है और पाइप लाइनों का कार्य भी धीमी की गति से चल रहा है, जिससे परियोजना के तहत कार्य लटकता जा रहा है। इलाके में बदहाल सड़क स्थिति से अधिकारियों को लोगों ने अवगत करवाया। रहन बुराल इलाके से आए ग्रामीणों ने अधिकारियों को इलाके में रह रहे लोगों को मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि उनके इलाके में न ही पेयजल सुविधा का कोई प्रबंध किया गया है और न ही सड़क निर्माण के किए पुख्ता इंतजाम गए हैं, जिससे लोग पिछड़ा जीवन जीने को मजबूर हैं। कहा कि जल्द लोगों को मूलभूत सुविधाएं दी जाएं। इस पर जिला विकास परिषद सदस्य नगरोटा नारायण दत्त त्रिपाठी ने लोगों को आश्वस्त करवाया कि जल्द उनके सभी मुद्दों का हल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed