फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   block day held in basohli

Kathua News: अधूरा पड़ा फिल्ट्रेशन प्लांट का काम

Thu, 21 Nov 2024 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 21 Nov 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
block day held in basohli
बसोहली में ब्लॉक दिवस के दौरान लोगों के लिए लगाए गए स्टॉल में जानकारी लेते डीसी। संवाद - फोटो : kathua
ब्लॉक दिवस पर लोगों ने उठाया फिल्ट्रेशन प्लांट व अल्ट्रासाउंड मशीन का मुद्दा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। जिला प्रशासन की ओर से सरकारी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली में ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित ब्लॉक दिवस में स्थानीय लोगों के अलावा पूर्व पंचायत सदस्यों ने आधा अधूरा पड़ा फिल्ट्रेशन प्लांट का काम और उपजिला अस्पताल में बिना कर्मचारी के चलते बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन को जिला प्रशासन के समक्ष रखा गया।
वहीं, स्थानीय लोगों ने विधायक व जिला विकाल परिषद के अध्यक्ष की मौजूदगी बसोहली शहर में शौचालय परिसर का संचालन के मुद्दे के अलावा एम्बुलेंस सहित श्मशानघाट में शव वाहन की सुविधा न होने को प्रमुखता से उठाया गया। स्थानीय लोगों ने शहर के सौंदर्यीकरण के लिए पुरथु से अटल सेतु तक स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लाइटिंग लगाने की भी मांग की।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. राकेश मिन्हास ने बसोहली उपजिला अस्पताल को सीएसआर के तहत एंबुलेंस की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगले महीने से श्मशानघाट में एक शव वाहन का प्रावधान किया जा रहा है। वहीं, उन्होंने फिल्ट्रेशन प्लांट के अधूरे कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उपजिला अस्पताल में जल्द ही अल्ट्रासाउंड मशीन की कार्यक्षमता को सुनिश्चित करने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सौंदर्यीकरण के लिए पुरथु से अटल सेतु तक स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना को जल्द क्रियान्वित किया जाएगा। उन्होंने एडीसी कार्यालय परिसर में लोगों के बैठने के लिए व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए। विधायक ठाकुर दर्शन सिंह ने पहाड़ी बहुल बसोहली निर्वाचन क्षेत्र की पेयजल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए जल जीवन मिशन के तहत जलापूर्ति योजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाने के महत्व पर जोर दिया।

जिला विकास अध्यक्ष महान सिंह ने जिला उपायुक्त को स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने सहित स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों को भरने का आह्वान किया। इससे पहले जल शक्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता ने विधायक की ओर से उठाए गए मुद्दों पर बताया कि जल जीवन मिशन के तहत सात जलापूर्ति योजनाएं दिसंबर तक पूरी हो जाएंगी। जनवरी 2025 तक अतिरिक्त 10 अन्य योजनाएं को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से 15 स्टॉलों को लगाकर लोगों को सहायता प्रदान करने वाली कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed