फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   BJP Start the Constitutional Proud Campaign

Kathua News: भाजपा नेताओं ने संविधान निहित मूल्यों न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व पर की चर्चा

विज्ञापन
BJP Start the Constitutional Proud Campaign
संविधान गौरव दिवस पर संबो​धित करते जसरोटा विधायक राजीव जसरोटिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिले के पडियारी गांव में भाजपा की ओर से संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा नेताओं ने संविधान निहित मूल्यों न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व पर विस्तार चर्चा कर संविधान निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर के सिद्धांतों का पालन करने का कार्यकर्ताओं और जनता से आग्रह किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जसरोटा के विधायक राजीव जसरोटिया ने बाबा साहेब द्वारा अनुसूचित जातियों, महिलाओं और वंचित वर्गों के सामाजिक उत्थान के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। कहा कि भरतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य मेें आयोजित संविधान गौरव अभियान का उद्देश्य समावेशिता, एकता और विविधता के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना है। इसके के लिए प्रदेश स्तर पर पार्टी द्वारा 25 जनवरी तक जनसभाएं, कार्यशालाएं, वाद-विवाद, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसमेें संविधान के इतिहास, महत्व और भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को आकार देने में इसकी भूमिका पर केंद्रित होंगे। उन्होंने तंज कसते कहा कि कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान, घृणा के उत्पादों से भरी हुई है। इसके अलावा अभियान का एक अन्य प्रमुख पहलू युवा पीढ़ी में संवैधानिक मूल्यों को स्थापित करना है। जसरोटिया ने कहा कि भाजपा ने अपने 10 साल के कार्यकाल में लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण और तीन तलाक को खत्म करने जैसे सुधारों को लागू करके संविधान और डॉ. बाबा साहेब का सम्मान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करना डॉ. आंबेडकर का लंबे समय से सपना था जिसे उत्तराखंड में पहले ही लागू किया जा चुका है और जल्द ही पूरे देश में लागू किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा देव राज, जसरोटा मंडल प्रधान बलवंत सिंह, पूर्व सरपंच पडयारी मधु, पूर्व नायब सरपंच कमलजीत, पृथ्वी सिंह, विनोद कुमार, कैप्टन ओंकार सिंह, सुरिंदर वर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव रेखा कुमारी, कनव पुनिया, सोनू फौजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed