फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   bilawar news, people protest news

Kathua News: बैंक प्रबंधन के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन

Tue, 29 Jul 2025 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 29 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
bilawar news, people protest news
बिलावर। लोगों ने सोमवार को सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक की शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में शामिल अंग्रेज सिंह, कमलदीप सिंह, गिरधारी लाल, कुलभूषण खजूरिया, राजकुमार, बबल खजूरिया, विजय गुप्ता सहित लोगों ने बैंक प्रबंधन पर आरोप लगाया कि कई साल पहले उन्होंने इस शाखा में लाखों रुपए की राशि फिक्स्ड डिपॉजिट के तौर पर जमा करवाई थी, लेकिन उन्हें राशि वापस नहीं की जा रही। उन्होंने बताया कि चार महीनों से अधिक का समय बीत गया, लेकिन उन्हें उनकी राशि वापस नहीं की जा रही। लोगों ने बताया कि वह पिछले चार महीनों से बैंक के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के भीतर संबंधित बैंक ने लोगों की राशि नहीं लौटाई तो एक सप्ताह के बाद वह जम्मू में स्थित सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक की मुख्य शाखा के बाहर प्रदर्शन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed