फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   bilawar news, electricity cut

Kathua News: अघोषित बिजली कटौती से एक लाख से अधिक आबादी परेशान

Sun, 21 Dec 2025 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 21 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
bilawar news, electricity cut
बिलावर। बिजली विभाग की लचर कार्य प्रणाली और अघोषित बिजली कटौती के कारण इलाके की एक लाख से अधिक आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 12वीं कक्षा के विद्यार्थी हिमांशु, हरीश, देवेंद्र और ध्रुव शर्मा ने बताया कि मौजूदा समय में उनकी प्री बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कहा कि पिछले कई दिनों से सुबह और शाम के समय अघोषित बिजली कटौती के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्थानीय निवासी गुलशन कुमार, अनिल शर्मा, सुभाष सिंह और चरणदास ने कहा कि शनिवार दोपहर को घोषित बिजली कटौती का दौर जारी रहा जिसकी वजह से लोगों को परेशानियां उठानी पड़ीं ।उन्होंने बताया कि शाम 4 बजे बिजली का कट लिया गया और शाम 5:30 बजे बिजली सप्लाई बहाल हो गई लेकिन शाम 5:45 बजे एक बार फिर बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई जो शाम 8 बजे तक बहाल नहीं हो पाई है। लोगों ने कहा कि बिजली विभाग को वह हर महीने बिजली के बिलों का बराबर भुगतान करते हैं। इसके बावजूद बिजली विभाग लोगों को सही तरीके से बिजली सुविधा उपलब्ध करवाने में विफल हो गया है। स्थानीय लोगों और अलग-अलग स्कूलों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि अगर बिजली विभाग ने अघोषित बिजली कटौती की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया तो लोग बिजली विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed