{"_id":"5d3b665c8ebc3e6cc2269b72","slug":"bijli-problem-kathua-news-jmu1901651147","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेरे में लगातार तीसरे दिन भी डूबे रहे तीन ब्लाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेरे में लगातार तीसरे दिन भी डूबे रहे तीन ब्लाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसोहली। धार महानपुर ब्लाक की तीन पंचायतों में गुल हुई बिजली शुक्रवार को तीसरे दिन भी बहाल नहीं हो सकी। इस ब्लाक की पंचायत हदाट, धार महानपुर, धार कोहर में पिछले तीन दिन से अंधेरा छाया हुआ है। रोजाना पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश से जहां जन जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है, वहीं सड़क मार्ग भी बदहाली की कगार पर पहुंच चुके हैं। बसोहली के गडोडी इलाके में भू स्खलन से एलटी लाइन के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मियों ने खंभों पर चढ़कर टूटी तारों को जोड़ा, जिसके बाद गडोडी इलाके में बिजली व्यवस्था बहाल हो सकी।
धार महानपुर इलाके की तीन पंचायतों में तीन से बिजली गुल होने से आम जन को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों के इनवर्टर और फोन डेड हो गए, दुकानदार अर्जुन सिंह ने बताया कि बिजली गुल होने की वजह से उनकी दुकानों में काम रुका रहा, जिससे उन्हें काफी हानि हुई। लोगों को अपने फोन चार्ज करने के लिए बसोहली का रुख करना पड़ रहा है, जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है।
बिजली विभाग के एईई सुनील पंडोह ने बताया कि कैलडी पट्टी क्षेत्र में लैंड स्लाइड होने से बिजली के 4 पोल टूट गए हैं, जहां पोल टूटे हैं, वहां तक पहुंचने के लिए पांच किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ता है। कठुआ से पोल मंगवाए गए थे, जिस जगह पोल टूटे हैं, वहां तक कोई वाहन नहीं जाता है। लेबर के जरिये पोल पहुंचाने का काम किया जा रहा है, जिसके बाद पोल लगाकर बिजली की सुचारु की जाएगी। बिजली बहाल करने में एक दो दिन का समय लग सकता है।