फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Bhupendra won the wrestling match of Tanda village

Kathua News: भूपेंद्र ने जीता टांडा गांव का दंगल

Tue, 17 Jun 2025 01:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 17 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Bhupendra won the wrestling match of Tanda village
टांडा गांव में दंगल की पहली कुश्ती शुरू करवाते विधायक राजीव जसरोटिया। 
हीरानगर। टांडा गांव में वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश और दूसरे राज्यों से आए नामी पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल में बड़ी माली की कुश्ती पंजाब के रवि और भूपेंद्र के बीच लड़ी गई। इसमें भूपेंद्र ने कई दांव-पेंच लगाकर रवि पहलवान को पटखनी देकर दंगल जीत लिया। दंगल आयोजन समिति और अतिथियों ने दंगल विजेता पहलवान को बड़ी माली के लिए तय राशि सौंपकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विशेष अतिथि रहे विधायक राजीव जसरोटिया ने कहा कि इस तरह के दंगल हमारी परंपरा को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। इससे आपसी भाईचारा और युवाओं को स्वस्थ रहने की प्रेरणा भी मिलती है। इसलिए हमें मिलकर इस तरह के कार्यक्रमों को बढ़ावा देना चाहिए।
विज्ञापन


उदराल में वार्षिक दंगल का आयोजन

रामकोट। मकवाल के उदराल इलाके में सोमवार को वार्षिक दंगल का आयोजन हुआ। स्थानीय दंगल कमेटी की ओर से आयोजित दंगल में जम्मू कश्मीर सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी आदि से पहलवान पहुंचे। दंगल में कुल 55 कुश्तियां हुईं, जिनमें से छोटे और बड़े पहलवानों के हुए मुकाबलों ने दंगल परिसर में पहुंचे करीब 15,000 दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। 41,000 के लिए दंगल में बड़ी माली का मुकाबला मलेरकोटला के तालिब पहलवान और रोहतक के अमन पहलवान के बीच हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मुकाबले करीब 20 मिनट तक चला, जिसके अंत में अमन पहलवान जीते। दोनों पहलवानों ने बेहतरीन मल्ल युद्ध का प्रदर्शन कर दंगल में दर्शकों का दिल जीता। दंगल कमेटी उदराल मकवाल के सदस्यों ने दंगल परिसर पर पहुंचे दर्शकों और दंगल में मल युद्ध का प्रदर्शन करने आए विभिन्न इलाकों से पहलवानों और दंगल परिसर में पहुंचे दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed