फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Bhagwat Katha Organised in Kathua City

Kathua News: श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह की झांकी देख श्रद्धालुओं ने की पुष्पवर्षा

विज्ञापन
Bhagwat Katha Organised in Kathua City
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। शहर के वार्ड 10 स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में जारी श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रीकृष्ण व रुक्मिणी के विवाह की झांकी प्रस्तुत की गई। श्रद्धालुओं ने जमकर पुष्प वर्षा कर अपनी खुशी का इजहार किया। वहीं, कथा व्यास भगवत भूषण दादू दयाल शास्त्री ने कथा में आने वाले भगवान के विवाह के प्रसंग का महत्व विस्तार से बताया।


प्रवचन करते कथाव्यास ने बताया कि जो भक्त कृष्ण-रुक्मिणी के विवाह में शामिल होते हैं, उनकी सभी वैवाहिक समस्याओं का समाधान होता है और वह सुखमय पारिवारिक जीवन व्यतीत करते हैं। उन्होंने कहा कि मन में उठते अशुभ विचार दूसरों से ईर्ष्या, घृणा, असंतोष, क्रोध, सदा शक करने वाला और पराये आसरे जीने वाला मनुष्य सदा दुखी रहता है। इन दोषों से बचने का उपाय है कि जब क्रोध आए तो मुस्कुराने लगें, जब कोई चिंता सताए तो चिंतन करने लगें, जब कोई बुरा विचार आये तो प्रभु नाम का स्मरण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed