फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   bhagwat katha

भागवत कथा श्रवण मात्र से पाप से मुक्ति मिलती है : आचार्य लीला

विज्ञापन
bhagwat katha
कठुआ। शहर के वार्ड 12 स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा जारी है। कथा के दूसरे दिन कथाव्यास आचार्य लीला किशोरी जी महाराज ने कहा कि भागवत कथा श्रवण मात्र से पाप से मुक्ति मिलती है। जिस स्थान पर कथा होती है वहां भगवान विराजमान होते हैं। भगवन नाम के जाप से सारी विपत्ति का नाश हो जाता है। इस जगत में भगवत कृपा के बिना कुछ भी संभव नहीं है। मनुष्य को समाज में अच्छे काम करने चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने संगत काे बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि कर्म ही प्रधान है, बिना कर्म कुछ संभव नहीं होता है, जो मनुष्य अच्छा व सत्कर्म करता है उसे अच्छा फल मिलता है व बुरे कर्म करने वाले को हमेशा बुरा फल मिलता है। इसलिए सभी को अच्छे कर्मों के प्रति आकृष्ट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक मार्ग दमन का है तो दूसरा उदारीकरण का। दोनों ही मार्गों में अधोगामी वृत्तियां निषेध हैं। जैसे कि गोकर्ण ने कथा सुनाई, किन्तु उसके दुराचारी भाई धुंधकारी ने मनोयोग से उसे सुना तो मोक्ष को प्राप्त हो गया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा एक ऐसा अमृत है, इसका जितना भी पान किया जाए, आत्मा तृप्त नहीं होती है। इस मौके पर उपस्थित संगत ने कथाव्यास द्वारा प्रस्तुत भजन संगीत का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed