{"_id":"685af99dcb214d8c2a04b70e","slug":"before-amarnath-yatra-police-conducted-search-operation-in-border-areas-kathua-news-c-201-1-knt1002-121352-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अमरनाथ यात्रा से पहले पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अमरनाथ यात्रा से पहले पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में चलाया तलाशी अभियान
Wed, 25 Jun 2025 12:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं। जिसे लेकर सीमावर्ती इलाकों से लेकर हाइवे तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार को पुलिस ने हरिया चक और इसके साथ लगते सीमावर्ती इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। यहां बनी नर्सरी के अलावा आसपास के नदी, नालों और जंगलों को बारीकी से खंगाला गया। वहीं हाईवे पर भी पुलिस हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। नाकों पर वाहनों की गहन जांच की जा रही है। अमरनाथ यात्रियों के लिए लगने वाले लंगर स्थलों पर भी सुरक्षा बल पूरी निगरानी बनाए हुए हैं। एसडीपीओ बॉर्डर धीरज कटोच ने बताया कि यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीमावर्ती इलाके से लेकर हाइवे तक पुलिस के जवान हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। नियमित रूप से तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।