{"_id":"62accc960372f54a6f7d60c4","slug":"batteries-worth-rs-1-lakh-stolen-kathua-news-jmu2621513134","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख रुपये कीमत की बैटरियां चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख रुपये कीमत की बैटरियां चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। शहर के मिडिल स्कूल चक शेखां को चोरों ने निशाना बनाते हुए वहां करीब एक लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है।
स्कूल की मुख्य अध्यापिका संजोग बाला ने बताया कि ग्रीष्म कालीन अवकाश के चलते स्कूल बंद ही रहता है। जब कभी कोई आधिकारिक कार्य होता है तो ही स्कूल को स्टाफ द्वारा स्कूल खोला जाता है। शुक्रवार सुबह आधारशिला पोर्टल के कुछ आनलाइन कार्य के लिए उन्होंने स्कूल के शिक्षक मनवीर सिंह को एक महिला शिक्षिका के साथ भेजा। जिन्होंने स्कूल पहुंचने के बाद देखा की स्कूल के कक्ष जिसे भंडार गृह और स्टाफ रूम के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, उसका ताला टूटा पड़ा है। कमरे से सोलर एनर्जी के लिए लगाई गई 6 बैटरियों के साथ एक बड़ी बैटरी और बच्चों के मिड-डे-मील के लिए चावलों की पांच बारियां नदारद है। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस के साथ स्कूल एजूकेशन कमेटी और विभाग के अधिकारियों से साझा की। उन्होंने बताया कि अभी करीब 13 दिन पहले मिड-डे-मील बनाने के लिए लाया गया सिलिंडर चोरी हुआ था और चार दिन पहले किसी ने स्कूल की चहारदीवारी को नुकसान पहुंचाया था। इसकी जानकारी भी पुलिस को दी गई थी।
वहीं स्कूल एजूकेशन कमेटी के सदस्य बलविंदर सिंह राजू ने स्कूल में लगातार हो रही घटनाओं पर रोष जताते हुए कहा कि बार-बार मांग करने के बावजूद विभाग द्वारा स्कूल को चौकीदार उपलब्ध नहीं करवाया गया है। उन्होंने कहा कि बंद पड़ा स्कूल आसपास के असामाजिक तत्वों का अड्डा बना हुआ है। रात के अंधेरे में स्कूल में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैटरियां चोरी होने के बाद बच्चों को बिजली न होने पर परेशान होना पड़ेगा।