{"_id":"68d84aebb902afce300d2be5","slug":"basohli-cricket-club-champion-in-t-20-cricket-tournament-kathua-news-c-201-1-knt1006-124597-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बसोहली क्रिकेट क्लब चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बसोहली क्रिकेट क्लब चैंपियन
विज्ञापन
जिला पुलिस लाइन में सिविक एक्शन प्रोग्राम 2025-26 के तहत आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बसोहली क्रिकेट क्लब ने जीत लिया। फाइनल मैच में कठुआ स्टार टीम को 17 रनों से मात देकर खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि एसएसपी शोभित सक्सेना ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया।
शनिवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच बसोहली क्रिकेट क्लब और कठुआ स्टार टीम के बीच खेला गया। इसमें बसोहली क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवरों में 91 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कठुआ स्टार टीम 74 रन पर ऑल आउट हो गई। बसोहली क्रिकेट क्लब ने यह मुकाबला 17 रन से जीत लिया है।
नोमान बट को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच से घोषित किया गया। जबकि बिस्ट काे मैन ऑफ द सीरीज, हरजिंदर सिंह को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और तुषार को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज घोषित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर एसपी ऑप्स मुकुंद टिबरेवाल, अतिरिक्त एसपी राहुल चाढ़क, डीएसपी मुख्यालय रविंदर सिंह, डीएसपी डीएआर रितेश संब्याल सहित कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।