{"_id":"603bf1208ebc3e8ccb01f038","slug":"baramula-won-the-cricket-match-by-defeating-kulgam-kathua-news-jmu2302544164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलगाम को हराकर बारामुला ने जीता क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलगाम को हराकर बारामुला ने जीता क्रिकेट मैच
विज्ञापन
चड़वाल मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते खेल अधिकारी।
- फोटो : KATHUA
कठुआ। राज्य स्तरीय अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत हीरानगर के मिनी स्टेडियम और चड़वाल के मिनी स्टेडियम में रविवार को अंडर-14 वर्ग के पांच मुकाबले हुए।
रविवार को हुए मुकाबलों में पहला मैच कुलगाम और बारामुला के बीच हुआ। इसमें टॉस जीतकर पहले बारामुला की टीम ने गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी कुलगाम की टीम ने 12.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 82 रन बनाए। जवाब देने उतरी बारामुला की टीम ने बड़ी आसानी से बिना विकेट खोए 4.1 ओवर में 83 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
दिन का दूसरा मुकाबला पुलवामा और बडगाम के बीच हुआ। इसमें टॉस जीतकर बडगाम की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पुलवामा की टीम ने 12.2 में सभी विकेट खोकर 81 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बडगाम की टीम ने 8.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 82 रन बनाते हुए मैच में जीत हासिल की। वहीं मिनी स्टेडियम चड़वाल में पहला मुकाबला रियासी और अनंतनाग के बीच हुआ। इसमें टॉस जीतकर अनंतनाग की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। इस मैच में अनंतनाग की टीम को जीत हासिल हुई। तीसरा मुकाबला शोपियां और उधमपुर के बीच हुआ। इसमें टॉस जीतकर पहले शोपियां ने बल्लेबाजी का फैसला किया और उनके बल्लेबाजों ने 15 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 87 रन बनाए। इस दौरान उधमपुर के गेंदबाज मयंक त्रिपाठी ने अपने निर्धारित 3 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उधमपुर की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए नौवें ओवर में ही 8 विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाकर जीत हासिल की। टीम के प्रमुख बल्लेबाज धैर्य रहे, जिन्होंने 22 रनों का योगदान दिया। वहीं टीम के कप्तान रॉयल प्रताप ने भी 18 रन टीम के लिए जोड़े।