फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Bankhandi Cricket Club Mahanpur Beat Fintar Team

Kathua News: बनखंडी क्रिकेट क्लब महानपुर ने फिंतर की टीम को छह रन से हराया

विज्ञापन
Bankhandi Cricket Club Mahanpur Beat Fintar Team
भड्डू गांव के खेल मैदान में भड्डू प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान दोनों टीमों के ​खिल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। भड्डू गांव के खेल मैदान में भड्डू प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गए मैच में बनखंडी क्रिकेट क्लब महानपुर ने इलेवन स्टार फिंतर की टीम को छह रन से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
बनखंडी क्रिकेट क्लब महानपुर के कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 180 रन बनाए। महानपुर के बल्लेबाज अक्षय ने सर्वाधिक 53 रनों का योगदान दिया वहीं, बल्लेबाज विनय ने 35 रन बनाए। फिंतर के गेंदबाज मनीष ने तीन और सुमित ने दो विकेट लिए। 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फिंतर की टीम ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया लेकिन टीम अंतिम ओवर में लक्ष्य से छह रन पीछे रह गई।
विज्ञापन

20 ओवर में फिंतर की टीम तीन विकेट गंवाकर 174 रन ही बना सकी। फिंतर के बल्लेबाज राहुल ने सर्वाधिक 82 रन और बल्लेबाज मुर्तजा ने 55 रनों का योगदान दिया। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए बनखंडी क्रिकेट क्लब महानपुर के बल्लेबाज अक्षय को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। आयोजकों ने बताया रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता में अगले दौर के मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed