फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Balaji and rudra cricket club won the match

बालाजी और रुद्रा क्रिकेट क्लब ने जीते मैच

Fri, 25 Dec 2015 01:30 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 25 Dec 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
Balaji and rudra cricket club won the match

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही छठी नार्थ जोन टी-20 पुलिस मार्टीयर्स क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचकारी खेल का दौर जारी है। वीरवार को हुए दो मैचों में गेंदबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला।

विज्ञापन


पहले मैच में बालाजी क्रिकेट क्लब ने अजीत मेमोरियल क्रिकेट क्लब को 55 रनों से हरा दिया। दूसरे मैच में रुद्रा क्रिकेट क्लब ने स्टेडियम इलेवन को छह विकेट से मात दे दी।
विज्ञापन


दिन के पहले मैच में टास जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बालाजी क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए। टीम की ओर से मयंक ने 37 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभम ने भी बेहतरीन 33 रन का योगदान दिया। अजीत मेमोरियल क्रिकेट क्लब की ओर से गुलशन और यशपाल ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अजीत मेमोरियल की टीम 74 रनों पर ही ढेर हो गई।

टीम बालाजी क्रिकेट क्लब के गेंदबाज रवि के आगे नहीं टिक पाई। उन्होंने अपने कोटे के चार ओवरों में चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। बालाजी की ओर से जतिन ने 24 रनों का योगदान दिया।

सचिन ने उन्नीस रन बनाए, लेकिन वह दोनों टिक को 55 रनों की शर्मनाक हार से नहीं बचा सके। रवि को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन आफ द मैच दिया गया।

दिन के दूसरे मैच में टास जीतकर स्टेडियम इलेवन ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन पूरी टीम 20 ओवरों में केवल 96 रन ही बना पाई।

टिम को कोई भी बल्लेबाज टिक कर बल्लेबाजी नहीं कर पाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुद्रा क्रिकेट क्लब की टीम की शुरुआत भी सही नहीं रही। मयंक और शिवदत्त की सटीक गेंदबाजी के आगे रक्षात्मक खेल दिखाना पड़ा।


इस बीच टीम का स्कोर छह ओवर में केवल 20 रन ही हो पाया और एक विकेट भी खो चुका था। लेकिन, इन दोनों गेंदबाजों के हटते ही टीम ने वापसी की और मैच को छह विकेट से अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed