फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   back to village

बैक टू विलेज-3 कार्यक्रम को नहीं मिल रहा लोगों का रुझान

विज्ञापन
back to village
बसोहली। बैक टू विलेज तीन में लोगों का रुझान देखने को नहीं मिल रहा है, इस कार्यक्रम में पंच सरपंच तो उपस्थित दिखे, लेकिन इससे पूर्व में हुए बैक टू विलेज के प्रथम व द्वितीय चरण में जिस प्रकार लोगों की सहभागिता देखी गई थी वह बैक टू विलेज के तीसरे चरण में देखने को नहीं मिली है। इस बार लोगों के जोश में भी कमी देखी गई है। शुक्रवार को उपजिला बसोहली की सभी पंचायतों में बैक टू विलेज के तीसरे चरण की शुरुआत हो गई, इस कार्यक्रम के पहले दिन ब्लॉक बसोहली और ब्लॉक शीतलनगर की ज्यादातर पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों में पंचों सरपंचों के अलावा लोगों की संख्या में भारी कमी नजर आई, जिसका कारण था बैक टू विलेज के प्रथम और द्वितीय चरणों में दिए गए कामों का न होना, जिस पर लोग व जनप्रतिनिधि नाराज नजर आए।
विज्ञापन

ब्लाक बसोहली की रेहण पंचायत की सरपंच कंचन कुमारी ने बताया कि उनकी पंचायत में जितनी भी समस्याएं हैं उन सब को बैक टू विलेज के प्रथम व दूसरे चरण में अधिकारियों के समक्ष उठाया गया था, लेकिन आज तीसरे चरण की शुरुआत होने पर भी उन समस्याओं का हल नहीं हो सका है। सरपंचों को अधिकार तो दिए गए, लेकिन वह किसी का छोटा-मोटा काम तक नहीं करवा सकते हैं। बिजली पानी की समस्याएं बरकरार हैं, लोग आज भी भूतकाल में जी रहे हैं। सरकार जिन योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने की बात कर रही है वह रेहण पंचायत के लोगों लोगों तक नहीं पहुंच पाई हैं।
विज्ञापन

पंच गुरमीत कुमार ने बताया कि पंचों सरपंचों द्वारा बैक टू विलेज के प्रथम व द्वितीय चरण में बताए गए काम नहीं हुए हैं। कोई भी विभाग उनकी बात नहीं सुनता है। बैक टू विलेज के प्रथम व द्वितीय चरण में चिह्नित किए गए काम नहीं हुए तो तीसरे चरण का क्या फायदा होगा। जिन लोगों ने जनप्रतिनिधियों को चुना है वह उनसे काम न होने पर जवाब मांगते हैं, सरकार उन्हें जवाब दे कि आखिर बैक टू विलेज के प्रथम व द्वितीय चरण में चिह्नित किए गए काम क्यों नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैक टू विलेज-3 के तहत बसोहली पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
बसोहली। बैक टू विलेज के तीसरे चरण में शीतल नगर ब्लॉक के हट्ट पंचायत में आए विजिटिंग ऑफिसर ने वॉलीबाल मैच और कैरम बोर्ड प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने प्राइमरी हेल्थ सेंटर हट्ट और वन विभाग की नर्सरी का भी निरीक्षण किया। हट्ट के वार्ड-दो में बैठक का आयोजन कर लोगों की समस्याओं को सुना गया। पंचायत पलाही में विजिटिंग ऑफिसर हरीश शर्मा ने पंचों सरपंचों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना, इसके अलावा उन्होंने पलाही के आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य विभाग के सब सेंटर, जल शक्ति विभाग के पंपिंग स्टेशन, सीओपीडी राशन डिपो, पलाही के वार्ड-चार में 14 एफसी के फंड से बनाई गई गली, वार्ड पांच में मनरेगा के तहत हो रहे काम का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही पलाही के पठियारा में बन रहे स्टेडियम के कार्य का जायजा लिया, वार्ड-छह में महिला सभा का आयोजन कर लोगों की समस्याओं को सुना गया, जिसमें विभिन्न वार्डों की महिलाओं ने हिस्सा लिया। शीतलनगर ब्लॉक की जिंदरैली पंचायत में विजिटिंग ऑफिसर विक्रम सिंह ने सरपंच दविंदर सिंह की मौजूदगी में पंच और सरपंचों के साथ विचार विमर्श कर इलाके की समस्याओं के बारे में जाना। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed