फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   back to village

बैक टू विलेज-3 का आगाज, कहीं विरोध तो कहीं अधिकारियों को बताई समस्याएं

विज्ञापन
back to village
कठुआ। गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर जिले के दूर दराज छह ब्लाक में बैक टू विलेज कार्यक्रम के तीसरे चरण का आगाज हो गया। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जमीनी हकीकत, परियोजनाओं की समीक्षा और ग्रामीण स्तर पर समस्याओं को जानने के लिए शुरू हुआ यह कार्यक्रम जिले के छह ब्लाकों में शुरू हुआ। बनी, बसोहली, भूंड, डुग्गन, महानपुर और धार महानपुर ब्लॉक में शुरू हुए बैक टू विलेज कार्यक्रम के लिए गजटेड अधिकारियों ने विभिन्न पंचायतों का दौरा किया।
विज्ञापन

बनी और डुग्गन ब्लाक में एसडीएम बनी जोगिंद्र सिंह जसरोटिया की देखरेख में बैक टू विलेज के कार्यक्रम आयोजित हुए। उन्होंने कहा कि पहला चरण जहां लोगों की जरूरतों और उनकी प्रतिक्रिया पर केंद्रित था। वहीं, दूसरे चरण में पंचायत प्रतिनिधियों के कामकाज को सशक्त बनाने, सक्रिय करने और संस्थागत बनाने पर बल दिया गया। तीसरे चरण में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के सुदृढ़ीकरण और नई योजनाओं के साथ पूर्व की योजनाओं को भी अमली जामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, जिले के छह ब्लाकों में शुरू हुए बैक टू विलेज चरण तीन की शुरूआत में पहुंचे अधिकारियों ने मौलिक कर्तव्यों के चार्टर को पढ़ने के साथ ही बैक टू विलेज के पहले और दूसरी चरण की समीक्षा और अंतर पर विश्लेषण रिपोर्ट तैयार करते हुए चर्चा की। अधिकारियों ने वार्ड सभाओं के दौरान लोगों और जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को भी सुना। ग्रामीण क्षेत्रों में आय बढ़ाने में मदद करने के लिए व्यक्तिगत लाभार्थी आधारित योजनाओं और सरकारी योजनाओं के दिशा-निर्देशों के बारे में जागरूकता भी विभिन्न विभागों के फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं और आने वाले अधिकारियों द्वारा प्रदान की गई । वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान केंद्रित करने के लिए जागरूक किया गया। एसडीएम बनी जोगिंद्र सिंह जसरोटिया ने बताया कि बीडीसी चेयरपर्सन ने गत्ती में और उन्होंने बनी मुख्यालय में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed