फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Azadi ka amrit mahotsav

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत लगाई दौड़

विज्ञापन
Azadi ka amrit mahotsav
कठुआ। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत नेहरू युवा केंद्र कठुआ के सहयोग से बरवाल एथलीट क्लब ने गांव स्तरीय दौड़ का आयोजन किया। फिट इंडिया मूवमेंट के बैनर तले होने वाली इस दौड़ में सैकड़ों युवाओं ने भाग लेकर बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर जिला विकास परिषद के उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह बब्लू विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं के प्रयास को सराहते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां अन्य युवाओं को भी अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करेंगी। वहीं, सात किलोमीटर लंबी इस दौड़ के संबंध में क्लब के प्रधान रंजीत सिंह पठानिया ने कहा कि उनका क्लब कई सालों से युवाओं को बेहतर स्वास्थ्य के साथ-साथ समाज उपयोगी बनाने के लिए प्रयास कर रहा है। आज की दौड़ के माध्यम से उन्होंने युवाओं को स्वस्थ रहने का संदेश दिया है, ताकि वह भविष्य के भारत को समृद्ध बना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed