{"_id":"678ea5d1b3032142de0c4a4d","slug":"ayush-vay-vandna-scheme-two-thousand-registration-complete-kathua-news-c-201-1-knt1006-116725-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान वय वंदना योजना : कार्ड के लिए अब तक दो हजार पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान वय वंदना योजना : कार्ड के लिए अब तक दो हजार पंजीकरण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क चिकित्सकीय सुविधा का हकदार बनाने वाले आयुष्मान वय वंदना कार्ड के पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। इसके तहत जिले में अब तक करीब दो हजार लाभार्थी वरिष्ठ नागरिकों के पंजीकरण की प्रकिया पूरी की ली गई है। इसकी जानकारी जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय रैना दी।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक कठुआ जिले में करीब 60 हजार वरिष्ठ नागरिक हैं, जिन्हें योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा की सुविधा देने के लिए विभाग प्रयास कर रहा है। इसमें हीरानगर उपजिला अस्पताल, अर्बन स्वास्थ्य केंद्र नागनगर कठुआ व सावन चक के अलावा जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से पंजीकरण की प्रक्रिया चलाई जा रही है। इसके अलावा जिले में अलग-अलग स्थानों पर विशेष शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं ताकि कोई भी वरिष्ठ नागरिक योजना के लाभ से वंचित न रहे।
डॉ. रैना ने बताया कि आयुष्मान कार्ड से हटकर वरिष्ठ नागरिकों को उनकी स्वास्थ्य देखभाल के लिए प्रदान किए जाने वाले इस कार्ड के माध्यम से वह पांच लाख तक का व्यक्तिगत उपचार पाने के हकदार होंगे। यह कार्ड लगभग दो हजार चिकित्सा प्रक्रियाओं के तहत उपचार प्रदान करता है और पहले दिन से ही सभी बीमारियों को कवर करता है।