फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   awearness

रैली के माध्यम से नशे से दूर रहने का दिया संदेश

विज्ञापन
awearness
बिलावर/ रामकोट। हायर सेकेंडरी स्कूल रामकोट के एनसीसी कैडेट्स और अन्य विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। रैली से लोगों को नशे से दूर रहने और इसके दुष्प्रभावों के बारे जागरूक किया गया। रामकोट कस्बे से होकर गुजरी रैली ने लोगों को प्रभावित किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य राजेश शर्मा और एनसीसी अधिकारी विकास गुप्ता की देखरेख में निकाली गई रैली के दौरान खासतौर पर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। एनसीसी अधिकारी ने कहा कि नशा दीमक की तरह समाज को खोखला कर देता है, इसलिए इससे बचाव बेहद जरूरी है। कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई से लड़ने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा। तभी हम इस अभिशाप को जड़ से खत्म कर सकते हैं। नशा शरीर के लिए जहां खतरनाक है, वहीं अपराध का भी मुख्य कारण है। विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि जिन युवाओं को नशे की लत लग जाती है वे इसकी पूर्ति के लिए कोई भी आपराधिक वारदात करने से नहीं हिचकिचाते। नशा मुक्त व अपराधमुक्त समाज की स्थापना के लिए हम सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे, तभी यह मुहिम सार्थक होगी। उन्होंने कहा कि कसबे का प्रत्येक व्यक्ति क्षेत्र को नशामुक्त करने के लिए अपना सहयोग दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed