फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Attempts are being made to enslave the laborers

मजदूरों को गुलाम बनाने की हो रही कोशिश

विज्ञापन
Attempts are being made to enslave the laborers
भवन निर्माण कामगार युनियन के जिला सम्मेलन का संबोधित करते नेता। - संवाद। - फोटो : KATHUA
हीरानगर। मजदूर संगठन सीटू से संबद्ध भवन निर्माण कामगार यूनियन की ओर से रविवार को मढ़ीन में जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर मौजूद भारत की निर्माण मजदूर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा श्रम कानूनों में बदलाव कर मजदूरों को अंग्रेजों के शासन काल की तरह गुलाम बनाने की कोशिश चल रही है। जो कानून मजदूरों ने कुर्बानियां देकर बनवाए थे, उनसे छेड़छाड़ कर सरकार ने पूंजीपतियों की सुविधा अनुसार नए लेबर कोड बनाए हैं।
विज्ञापन

आगे उन्होंने कहा कि देश के सभी मेहनतकशों को एकजुट होकर सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध करना चाहिए। सरकार को भी इस बात का ध्यान होना चाहिए कि हाल ही में तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने एक साल संघर्ष कर यह तीनों कानून वापस लेने पर मजबूर किया। मजदूर भी अपना हक लेने से पीछे नहीं हटेंगे। इसी दौरान उन्होंने महंगाई और निजीकरण को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। जिले के विभिन्न इलाकों से आए मजदूरों ने सम्मेलन में हिस्सा लिया। सम्मेलन का आयोजन यूनियन के अध्यक्ष कामरेड राजकुमार ने किया और इसकी शुरुआत संगठन का झंडा फहरा कर की गई। सम्मेलन में सीटू के नेता ओम प्रकाश, यूनाइटेड स्कूल टीचर एसोसिएशन के हरि सिंह, कामरेड ओम प्रकाश, कामरेड बनारसी दास, किसान नेता शिवदेव सिंह, अजीत वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed