{"_id":"60395a148ebc3ee9307558c5","slug":"arrest-kathua-news-jmu2301145160","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी पास मामले में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी पास मामले में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
देश के विभिन्न राज्यों में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच जहां लखनपुर में प्रदेश प्रशासन सख्ती बढ़ा रहा है, वहीं दूसरी ओर एक बार फिर ठग सक्रिय हो गए हैं। लखनपुर कॉरिडोर पर वीरवार रात पुलिस ने तीन लोगों को फर्जी इंट्री पास मामले में गिरफ्तार किया है। यह लोग एक बस में सवार होकर प्रदेश में दाखिल हो रहे थे।
लखनपुर थाना प्रभारी अरविंद संब्याल ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग फर्जी पास बनाकर प्रदेश के बाहर से लोगों को जम्मू कश्मीर में बिना जांच के आने में मदद कर रहे हैं। जिसके बाद चौकसी और भी बढ़ा दी गई थी। वीरवार रात बस संख्या जेके02बीए-7443 को लखनपुर में जांच के लिए रोका गया जिसमें तीन लोगों के पास की जांच की गई तो फर्जी पाया गया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजय कुमार निवासी बमियाल अखनूर, राजकुमार निवासी सुरूंइसर और सन्नी कुमार निवासी लखनपुर के रूप में हुई है। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 188,269, 270 में मामला दर्ज कर लिया गया है।