फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Army raised hopes, Akshay called his mother after eight years

Kathua News: सेना ने जगाई उम्मीद, आठ साल बाद अक्षय ने पुकारा मां

Sun, 17 Aug 2025 01:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 17 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Army raised hopes, Akshay called his mother after eight years
बनी के डुग्गन में सेना के अ​धिकारी डॉक्टर के साथ अक्षय और उसका परिवार सेना
कठुआ। बनी के दूर दराज डुग्गन गांव के एक गरीब परिवार का बेटा, अक्षय शर्मा, आठ वर्षों तक मौन जीवन जीता रहा। जन्म से ही होंठ और तालु की विकृति से ग्रस्त अक्षय ने तीन वर्ष की उम्र में ऑपरेशन तो करवाया, लेकिन बोलना फिर भी संभव नहीं हो पाया। आर्थिक तंगी से जूझते माता-पिता ने बेटे की आवाज सुनने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी।
विज्ञापन

क्षेत्र में तैनात एक सेना के डॉ. कैप्टन सौरभ सौलंखे की नजर अक्षय पर पड़ी। परिवार की पीड़ा से भावुक होकर उन्होंने अक्षय की जांच की और पाया कि उचित थेरेपी से वह बोल सकता है। गांव में कोई सुविधा न होने के कारण उन्होंने स्वयं स्पीच थेरेपी की तकनीकें सीखीं और अपने खाली समय में अक्षय को धैर्यपूर्वक सिखाना शुरू किया। पहले ध्वनियां, फिर शब्द, और अंततः वाक्य पर काम किया।
विज्ञापन

महीनों की मेहनत के बाद जब अक्षय ने पहली बार अपने माता-पिता को पुकारा तो उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। वह आवाज उनके लिए सिर्फ शब्द नहीं थी बल्कि वह एक चमत्कार था। एक ऐसा सपना जिसे उन्होंने वर्षों पहले दफना दिया था अब उनके आंगन में गूंज रहा था। दरअसल, यह सिर्फ एक सैनिक का करुणा भरा प्रयास नहीं था, बल्कि पूरे समुदाय के लिए आशा की किरण बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed