फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Army Public School Janglot's impressive performance in the art festival, first in 7 categories

Kathua News: कला उत्सव में आर्मी पब्लिक स्कूल जंगलोट का शानदार प्रदर्शन, 7 श्रेणियों में प्रथम

विज्ञापन
Army Public School Janglot's impressive performance in the art festival, first in 7 categories
आर्मी प​ब्लिक स्कूल ने कला उत्सव में सात श्रे​णियों में हासिल किया पहला स्थान स्कूल प्रबं
जिला स्तर पर आयोजित कला उत्सव प्रतियोगिता 2025 में आर्मी पब्लिक स्कूल जंगलोट ने कुल सात श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय कठुआ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले भर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं आर्मी पब्लिक स्कूल जंगलोट ने अपनी रचनात्मकता और सांस्कृतिक समझ से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय कठुआ द्वारा जिला स्तर पर आयोजित कला उत्सव प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए। यह प्रतियोगिता समग्र शिक्षा जम्मू-कश्मीर के निर्देश में आयोजित की गई थी, जिसका उद्देश्य छात्रों की सांस्कृतिक प्रतिभा को मंच प्रदान करना और कला के विभिन्न रूपों को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में छात्रों ने भाग लिया और अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल द्वारा प्रस्तुत परिणामों के अनुसार वोकल म्यूजिक ग्रुप में आर्मी पब्लिक स्कूल, जंगलोट की निहारिका शर्मा, जानवी शर्मा, कृतिका चंब्याल और चाहत ने, वोकल म्यूजिक सोलो में जम्मू संस्कृति स्कूल कठुआ की नितिका ठाकुर, इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक मेलोडिक सोलो में आर्मी पब्लिक स्कूल, जंगलोट की हिमानी दुबे ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक परकशन सोलो में जम्मू संस्कृति स्कूल कठुआ के जसकीरत सिंह, इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक ग्रुप में आर्मी पब्लिक स्कूल, जंगलोट के अतिन भड़वाल, निशांत, अखिल शर्मा और साहिल कुमार ने जबकि शास्त्रीय नृत्य सोलो में आमी पब्लिक स्कूल जंगलोट की इशाना ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से नृत्य समूह में उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटपुन्नू की पलक जसरोटिया, रिया राजपूत, तानिया लालोत्रा और कृतिका हंस ने, थिएटरमें जम्मू संस्कृति स्कूल कठुआ के अच्युतम कौशल, धनंजय, वशिष्ठ, दिव्यांश अंडोत्रा और अमरिंदर सिंह ने, 2डी विजुअल आर्ट में आर्मी पब्लिक स्कूल कठुआ के आदित्य वर्मा और 3डी विजुअल आर्ट में आर्मी पब्लिक स्कूल जंगलोट के लावण्या राजपूत ने पहला स्थान हासिल किया।
3डी टॉय मेकिंग में आर्मी पब्लिक स्कूल जंगलोट की पलक और रिद्धिमा शर्मा ने, स्टोरी टेलिंग में हाई स्कूल डिंगा अंब की कामिनी और हायर सेकेंडरी स्कूल मंगलूर की भारती शर्मा ने जबकि जोन शास्त्रीय नृत्य (विशेष रूप से सक्षम छात्र) प्रतिर्स्पधा में उच्च माध्यमिक विद्यालय परनाला (बिलावर) की रिया ने पहला स्थान हासिल किया।

मुख्य शिक्षा अधिकारी कठुआ ने सभी विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, संबंधित जोनल शिक्षा अधिकारियों, विद्यालय प्रमुखों और समन्वयकों को आगामी मंडल स्तर की प्रस्तुति के लिए तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed