फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Army Organised Health Checkup Camp

Kathua News: सेना के शिविर में लोगों ने करवाई स्वास्थ्य की जांच

विज्ञापन
Army Organised Health Checkup Camp
लोगों के स्वास्थ्य की जांच करती सेना की टीम
बिलावर। भारतीय सेना की ओर से शनिवार को सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल दरूंग में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 1000 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। सेना के विशेषज्ञ चिकित्सकों और उप जिला अस्पताल बिलावर में तैनात डॉक्टरों की टीम ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। शिविर में दंत, आंख, कान और गले के रोग के विशेषज्ञों के अलावा फिजिशियन ने लोगों का चेकअप किया और जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। वहीं, दिव्यांग लोगों को सेना की ओर से गर्म कपड़े उपलब्ध करवाए गए। सेना के अधिकारियों ने सरकार की ओर से चलाई जा रहीं अलग-अलग प्रकार की योजनाओं से अवगत करवाया। स्थानीय लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के लिए सेना के उच्च अधिकारियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर रामपुर आर्मी कैंप के कमांडर मेजर गौरव शर्मा, कैप्टन बृजराज सिंह, पूर्व सरपंच मदनलाल और इलाके के गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed