फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   An important revelation has been made during the interrogation of three youths detained by Rajbagh police from

खुलासा: संदिग्ध हालात में घूमते तीन युवक हिरासत में, एक का फोन पाकिस्तान के नंबरों से रहा सक्रिय

Sat, 17 Jan 2026 12:40 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 17 Jan 2026 12:40 PM IST
सार

कठुआ के जखोल और संगानू इलाके में सुरक्षाबलों ने संदिग्ध हालात में घूम रहे तीन युवकों को हिरासत में लिया, जिनमें से एक के मोबाइल फोन पर पाकिस्तान के नंबर भी पाए गए। पुलिस ने सभी मोबाइल जब्त कर जांच के लिए साइबर लैब भेज दी है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
An important revelation has been made during the interrogation of three youths detained by Rajbagh police from
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

राजबाग पुलिस की ओर से जखोल इलाके से हिरासत में लिए गए तीन युवकों से पूछताछ में अहम खुलासा हुआ है। इसमें सामने आया है कि एक युवक की पाकिस्तान के नंबरों पर बात हुई थी।

विज्ञापन


जखोल से सटे संगानू में दो संदिग्ध देखे जाने के बाद सुरक्षाबल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। इसी बीच सुरक्षा एजेंसियों ने तीन युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में हिरासत में लिया गया था। इनमें दो युवक कश्मीर के अनंतनाग जिले के जबकि एक स्थानीय बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार प्राथमिक जांच में एक युवक के मोबाइल फोन से तीन देशों के नंबर मिले हैं। उसकी पाकिस्तान के नंबरों पर कई बार बात भी हुई है।
विज्ञापन


सेना ने तीनों को संदिग्ध हालात में घूमते हुए पकड़ा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। सभी के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। फोन में विदेशी नंबर मिले हैं जिसे जांच के लिए साइबर लैब में भेजा गया है। सूत्रों ने बताया कि काजीगुंड के मोहम्मद आरिफ साथी बशारत अहमद के साथ ढोरसी आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां रिश्तेदार साजिद हुसैन के घर ठहरा। वीरवार को सुरक्षाबलों ने तीनों को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते पाया। एक ने पूछताछ में बताया कि उसे पाकिस्तान के नंबरों से फोन आते थे और बरगलाने का प्रयास करते रहे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। राजबाग थाना प्रभारी अजय सिंह चिब ने बताया कि जखोल से पकड़े युवाओं से पूछताछ की गई है। उन पर निगरानी रखी जा रही है।

Trending Videos

कोर्ट परिसर में बना रहे थे वीडियो, पुलिस ने पकड़ा जांच के बाद छोड़ा
पुलिस ने शुक्रवार को तीन युवकों को जिला न्यायालय परिसर का वीडियो बनाते पकड़ा। पुलिस ने न्यायालय के सुरक्षाकर्मियों की सूचना पर यह कार्रवाई की है। तीनों रामबन जिले के हैं। तीनों के मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। सिटी थाना प्रभारी संदीप चिब ने बताया कि एक दुर्घटना मामले में पेशी के लिए युवक न्यायालय पहुंचा था। उसके साथ दो और युवा न्यायालय परिसर में वीडियो बना रहे थे। जांच में पाया गया कि वे ब्लॉगिंग कर रहे थे। इसके बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed