{"_id":"684897a11d6e32814507eb20","slug":"amarnath-yatra-in-jammu-kathua-news-c-201-1-knt1009-120911-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अमरनाथ यात्रा से पहले जिला उपायुक्त ने किया लखनपुर स्थित सुविधाओं का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अमरनाथ यात्रा से पहले जिला उपायुक्त ने किया लखनपुर स्थित सुविधाओं का निरीक्षण
Wed, 11 Jun 2025 02:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 11 Jun 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा से पहले लखनपुर में सुविधाओं का निरीक्षण करते जिला उपायुक्त डॉ. राकेश मिन्हास।
कठुआ। बाबा अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होगी। इससे पहले जिला उपायुक्त डॉ. राकेश मिन्हास ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर में चल तैयारियों का जायजा लिया। डॉ. मिन्हास ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) की ओर से प्रवेश द्वार पर जारी मरम्मत और नवीनीकरण के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
उन्होंने बताया कि आगामी यात्रा से पहले बाबा अमरनाथ के श्रद्धालुओं के लिए लखनपुर में अधिक इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके तहत यात्रियों की सेवा के लिए 36 लॉजमेंट सेंटर उपलब्ध करवाया जाएगा। छह आरएफआईडी पंजीकरण काउंटर, स्वच्छ शौचालय और उनके मनोरंजन के विभिन्न सुविधाएं स्थापित की जा रहीं हैं।
डॉ. मिन्हास ने लखनपुर स्थित प्रमुख स्वागत स्थलों पर उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं की समीक्षा की। इनमें यात्रियों के ठहरने के लिए बनाए जा रहे केंद्र, पंजीकरण कियोस्क और सार्वजनिक स्वच्छता सुविधाएं आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने विशेष रूप से शौचालय परिसरों सहित नवनिर्मित शौचालयों, जलरोधी पंडालों, चिकित्सा और सहायता डेस्क, नियंत्रण कक्ष की समय से पहले स्थापित किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल चाढ़क, एडीसी विश्वजीत सिंह और सीपीओ रंजीत ठाकुर सहित अन्य जिला और क्षेत्रीय अधिकारी मौजूद रहे।