{"_id":"576ed7c74f1c1bb40cb49781","slug":"amarnath-yatra-first-langar-on-29-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा के भक्तों के लिए पहला लंगर 29 से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा के भक्तों के लिए पहला लंगर 29 से
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Sun, 26 Jun 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी के भी करेंगे दर्शन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री अमरनाथ यात्रा में अब सिर्फ एक सप्ताह ही बचा है। भोले बाबा के दर्शन को आने वाले भक्तों के लिए लंगर कमेटियों ने रियासत में डेरा जमाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
पहला लंगर 29 जून से शुरू हो जाएगा। जिला मुख्यालय के सबसे नजदीक खरोट मोड़ के पास अमृतसर वालों का लंगर शुरू हो जाएगा। इसके लिए लंगर कमेटी शनिवार को कठुआ पहुंचीं और लंगर स्थान पर टेंट आदि लगाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
लंगर कमेटी के प्रधान विपिन नय्यर ने बताया कि पिछले छह वर्ष से वह बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए लंगर लगा रहे हैं। इस वर्ष सातवीं बार वह लंगर का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी दिन में लंगर और रात में भोले बाबा का जागरण चलेगा। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिन में लंगर स्थल को तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
शनिवार को कठुआ पहुंचने के साथ ही लंगर स्थल को ठीक करने और टेंट लगाने का काम शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही पहले से ही लंगर और जागरण कार्यक्रम का समय भी तैयार कर लिया गया है। लंगर स्थल पर भोजन, फस्ट एड और दवाइयां भी उपलब्ध होंगी।
उल्लेखनीय है कि राज्य के प्रवेश द्वार से राज्य में दाखिल होने वाले भक्तों के लिए सबसे पहला लंगर यही आता है और इस लंगर में रात के समय जागरण का विशेष महत्व है।