फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   amar nath yatra

खराब मौसम से अमरनाथ यात्रियों की संख्या में कमी

विज्ञापन
amar nath yatra
कठुआ। खराब मौसम के बीच बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए देश भर से आने वाले भक्तों में कमी देखी गई है। बीते 24 घंटे में सड़क मार्ग से लखनुपर के रास्ते 411 श्रद्धालुओं ने जम्मू-कश्मीर में प्रवेश किया। सोमवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह आठ बजे तक मात्र 114 अमरनाथ यात्री लखनपुर पहुंचे। मंगलवार सुबह आठ बजे से रात आठ बजे के बीच 297 भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यहां पहुंचे हैं। इससे पहले 24 घंटे के भीतर यह आंकड़ा सात हजार के आसपास चल रहा था। देश भर से आने वाले भक्तों की संख्या भले ही कम हो रही हो, लेकिन इनमें जोश बरकरार है। लखनपुर में यात्रा रिसेप्शन काउंटर पर दस्तावेजों की जांच करवाने के बाद आरएफआईडी हासिल करने के साथ ही अमरनाथ यात्रियों के जत्थे बम-बम भोले के जयघोष के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed