{"_id":"67cdf6a40547adbc3a0555bb","slug":"along-with-hindu-organisations-bjp-held-protest-against-terrorism-kathua-news-c-201-1-knt1006-118112-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: एसपी ऑपरेशन को हटाकर इलाके की सुरक्षा सेना को सौंपी जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: एसपी ऑपरेशन को हटाकर इलाके की सुरक्षा सेना को सौंपी जाए
विज्ञापन
कालीबड़ी स्थित हाइवे पर पाक प्रायोजित आतंकवाद का पुतला जलाते भाजपा व अन्य संगठन के कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- लोहाई मल्हार में तीन नागरिकों की हत्या से आक्रोश, भाजपा व हिंदू संगठनों के नेताओं ने कालीबड़ी हाईवे पर आतंकवाद का पुतला फूंका
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बिलावर उपमंडल के लोहाई मल्हार में तीन नागरिकों की हत्या पर भाजपा और हिंदू संगठन के नेताओं ने कड़ा रोष जताया है। रविवार को कालीबड़ी में हाईवे पर उतरे नेताओं ने नारेबाजी करते हुए पाक प्रायोजित आतंकवाद का पुतला फूंका। उन्होंने एसपी ऑपरेशन को पद से हटा कर इलाके की सुरक्षा सेना के हवाले करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जिला पहाड़ी इलाके में बहुसंख्यक आबादी को निशाना बनाकर इस इलाके को आतंकियों की पनाह बनाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि सीमा पार से आने वाले आतंकियों को इस इलाके में सुरक्षित आश्रय के साथ उन्हें कश्मीर संभाग तक पहुंचाने का सुगम मार्ग बनाया जा सके। इसमें इलाके में सक्रिय ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) अहम भूमिका निभा रहे हैं। इन पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
एडवोकेट हिमांशु शर्मा ने कहा कि सर्दी का मौसम शुरू होते ही आतंकी जिले के पहाड़ी इलाके में जाकर छिप जाते हैं। लगातार सेना व सुरक्षा एजेंसियों की घेराबंदी के कारण वह निकल नहीं पा रहे। संभव है कि वही आतंकी बहुसंख्यक आबादी को निशाना बना रहे हैं। इसकी जांच होनी चाहिए कि सर्दी के मौसम में उन्हें किसने आश्रय दिया क्योंकि पहाड़ी क्षेत्र में इतने कम तापमान में बिना स्थानीय सहयोग के आतंकियों के लिए अपना जीवन बचाए रखना संभव नहीं है।
विज्ञापन
वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमनाथ डोगरा ने कहा कि पहाड़ी इलाके में एक के बाद एक हो रही इस तरह की घटनाओं से ऐसा लग रहा है कि इलाके में सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। राजनैतिक दलों के नेताओं को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि एक ओर निर्दोष लोगों की जान ली जा रही है वहीं, कई नेता इस पर राजनीति कर रहे हैं जो निंदनीय है। प्रदर्शनकारियों ने पहाड़ी क्षेत्र के एसपी ऑपरेशन को पद से हटा कर इलाके की सुरक्षा सेना के हवाले करने की मांग की। कहा कि जरूरत हो तो एसएसपी कठुआ को भी पद से हटाया जाए। अगर वे लोगों को सुरक्षा नहीं दे सकते तो उन्हें अपने पद बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
प्रदर्शन में विहिप के ज्ञान सिंह पठानिया, रमेश भारती, भाजपा के अनिल सिंह अंदोत्रा, राजेश मेहता, रंजीत सिंह पठानिया, सुदर्शन खजूरिया, संदीप सिंह, उत्तम चंद सहित कई नेता मौजूद रहे।