फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Allegation

सीआईसी और एमआईएस आपरेटरों ने एडीडीसी पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
Allegation
प्रशासन द्वारा तबादले के आदेश दिए जाने का विरोध करते ग्रामीण विकास विभाग के सीआईसी व एमआईएस आपरे? - फोटो : KATHUA
कठुआ। सीआईसी और एमआईएस ऑपरेटरों ने कठुआ के एडीडीसी पर तानाशाह रवैया, पक्षपात और बदसलूकी के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके लिए उन्होंने मंगलवार को एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि कुछ चहेते कर्मचारियों को बचाते हुए एडीडीसी जानबूझकर कुछ कर्मचारियों को निशाना बना रहे हैं। सीआईसी ऑपरेटर सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि सीआईसी ऑपरेटर केंद्र और प्रदेश प्रायोजित योजनाओं पर काम कर रहे हैं। गत सोमवार शाम चार बजे एक बैठक बुलाई गई, जिसका मकसद विकास योजनाओं की समीक्षा करना था। लेकिन, बैठक में पहुंचने पर अधिकारियों ने कर्मचारियों से उनके ब्लॉक के यूजरनेम और पासवर्ड मांगे गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने जबरन उनसे एक कागज पर हस्ताक्षर करवाए। पूछे जाने पर बताया गया कि उनका तबादला कर दिया गया है। अब अस्थायी नौकरी में तबादला नीति को शामिल कर उसकी अवहेलना की जा रही है। इसका विरोध करने पर अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ बदसलूकी भी की। तीन सौ रुपये दिहाड़ी पर काम करने वाले कर्मचारियों के 20-20 किलोमीटर दूर तबादले कर दिए गए हैं। इतने में ठीक से घर ही चलाना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि अधिकारियों ने कई चहेते कर्मचारियों को वहीं रहने दिया है। वे लोग विभाग में स्थायी हैं, और 15-15 साल से नौकरियां कर रहे हैं। जिनके तबादले हुए हैं उन्हें 15 सितंबर तक नौकरी पर पहुंचने को कहा गया है। अगर कोई ऐसा नहीं करता है, तो उसे निकालने की चेतावनी दी गई है। यह साफ तौर पर तानाशाही रवैया है। उन्होंने उपराज्यपाल से मांग की है कि मामले की विभागीय जांच कराई जाए।
वहीं, एमआईएस ऑपरेटर रॉकी जसरोटिया ने बताया कि उन्हें एक साल पहले कठुआ से डुग्गन स्थानांतरित किया गया था। उन्होंने कहा कि वह 10 हजार वेतन पाते हैं। इतनी कम तनख्वाह पर उन्हें घर से दूर स्थानांतरित तो किया ही गया, साथ ही अकारण जांच भी बैठा दी गई। इसके बाद उन्हें अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अदालत ने स्थानांतरण पर रोक लगा दी, लेकिन अधिकारी कोर्ट के आदेश को भी मानने को तैयार नहीं हैं।

रॉकी ने आरोप लगाए कि अधिकारी उनसे जबरन वे काम भी करवाते हैं, जिनके लिए सीआईसी या एमआईएस ऑपरेटर नियुक्त नहीं हुए हैं। जरूर एसीडी ने उपायुक्त को भी गुमराह किया गया है, और तबादलों के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि छोटे कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करने वालों के खिलाफ उपराज्यपाल प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए।
-----
जिन कारणों के चलते इन अस्थायी कर्मचारियों का तबादला किया गया है, वे हमारी ओर से जारी किए आदेश में इंगित किए गए हैं।
- पुनीत शर्मा, एडीडीसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed