फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   All workers should be registered in e-shram

ई-श्रम में सभी मजूदरों का किया जाए पंजीकरण

विज्ञापन
All workers should be registered in e-shram
कठुआ। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से शुरू किए ई-श्रम पंजीकरण के प्रचार प्रसार के लिए उप श्रम आयुक्त जम्मू वीनाक्षी कौल ने कठुआ जिला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सहायक श्रम आयुक्त बृजनेश कुमारी के साथ म्यूनिसिपल कमेटी लखनपुर और आरटीओ कार्यालय कठुआ में जाकर वहां अधिकारियों के साथ चर्चा कर उन विभागों से जुड़े मजदूरों का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के लिए कहा।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की ओर से सभी असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले 16-59 वर्ष की आयु समूह के सभी ऐसे मजदूरों जो कि पीएफ, ईपीएफओ, एनपीएस, ईएसआईसी का सदस्य नहीं है और किसी भी तरह का कार्य नहीं करते उनका ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण किया जा रहा है। किसी भी सेवा केंद्र के माध्यम से या स्वयं ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन

पंजीकरण करने के लिए मजदूर का आधार नंबर, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, आईएफएससी कोड के साथ बचत बैंक खाता संख्या आदि की जानकारी देकर मजदूर, घरेलू कामगार, दूधवाले, प्रवासी कामगार, ऑटो-रिक्शा और ट्रक चालक, मछुआरे, कृषि कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मनरेगा, मिड-डे भोजन कर्मचारी, स्ट्रीट वेंडर, प्लेटफॉर्म कर्मचारी आदि योजना के लिए निशुल्क पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं म्यूनिसिपल कमेटी लखनपुर के अध्यक्ष रवींद्र शर्मा ने कहा कि सभी वार्ड पार्षदों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने संबंधित वार्ड के लोगों का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत करें। इसके अलावा, उप श्रमायुक्त जम्मू ने डीसी राहुल यादव सहित एडीसी कठुआ, सीपीओ कठुआ के साथ ई-श्रम पोर्टल पर छूटे हुए असंगठित श्रमिकों के पंजीकरण के संबंध में बातचीत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed