फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Agriculture Office Inspection the Crop Buyer Centre

Kathua News: मुख्य कृषि अधिकारी ने धान खरीद केंद्रों का दौरा किया

विज्ञापन
Agriculture Office Inspection the Crop Buyer Centre
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिले में धान खरीद केंद्रों का मुख्य कृषि अधिकारी, कठुआ संजीव राय गुप्ता ने अधिकारियों की टीम के साथ दौरा किया है। उन्होंने भजवाल, नगरी, कीरियां और पल्ली के धान खरीद केंद्रों के कामकाज का निरीक्षण किया।
इस मौके पर मुख्य कृषि अधिकारी ने कहा कि जिला कृषि विभाग ने भारतीय खाद्य निगम के सहयोग से भजवाल, कीरियां, नगरी, जखबर-पडियारी, पल्ली, कुंदे चक, मुकंदपुर, धन्नी-बख्ता, मरहीन, छन्न अरोड़ियां और डुंगारा में 11 धान खरीद केंद्रों का संचालन किया है ताकि किसानों द्वारा अपनी पसंद के निकटतम खरीद केंद्र तक धान की कटाई को आसानी से पहुंचाया जा सके। कहा कि भारतीय खाद्य निगम और प्रदेश एजेंसियों ने बफर स्टॉक बनाने के साथ-साथ किसानों के हितों की रक्षा के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद कर रही हैं।
विज्ञापन

यहां किसानों को सामान्य धान किस्म के लिए 2300 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए किस्म के लिए 2320 रुपये की दर से समर्थन मूल्य दिया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी उपज को चालू सीजन के लिए केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर निजी डीलरों को न बेचें। उन्होंने कृषक समुदाय से खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाने और धान खरीद केंद्रों पर देरी से बचने के लिए फसल को साफ करके लाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य कृषि अधिकारी ने धान खरीद केंद्रों के अधिकारियों को किसानों के साथ सहयोग करने और कृषक समुदाय को बेहतर सेवाओं के लिए भारतीय खाद्य निगम और किसानों के बीच सेतु का काम करने का निर्देश दिया। इस मौके पर उनके साथ मुरारी लाल, जिला कृषि अधिकारी (विस्तार), पुरुषोत्तम गुप्ता, एसडीएओ, प्रमोद कुमार एईओ कठुआ और कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed