{"_id":"653d597731d9e263200428f4","slug":"agriculture-department-kathua-news-c-10-1-jmu1041-232836-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मोटा अनाज जीवन का आधार स्वस्थ रखेगा बाजरे का आहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मोटा अनाज जीवन का आधार स्वस्थ रखेगा बाजरे का आहार
Sun, 29 Oct 2023 12:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
-कृषि और किसान कल्याण विभाग ने रोड शो से लोगों को मोटे अनाज के प्रति किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। मोटा अनाज स्वस्थ जीवन का आधार है। बाजरा सहित अन्य मोटे अनाज को रोजाना के आहार में शामिल करें। यह आह्वान शनिवार को कृषि और किसान कल्याण विभाग कठुआ की ओर से मोटे अनाज के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए निकाले रोड शो में किया गया।
समग्र कृषि विकास कार्यक्रम के तहत मुख्य कृषि अधिकारी संजीव राय गुप्ता के नेतृत्व में निकाले रोड शो को जिला उपायुक्त राकेश मिन्हास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीडब्ल्यूडी कार्यालय से शुरु रोड शो जिला लाइब्रेरी, शहीदी चौक, पुराने सरकारी कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल से कोर्ट रोड के रास्ते कृषि कार्यालय में संपन्न हुआ। इसमें विभागीय अधिकारियों के अलावा किसान, आम जनता व भारी संख्या में स्कूली विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। उपायुक्त ने कहा कि ऐसे आयोजन जनता के बीच जागरूकता पैदा करते हैं। इंटरनेशनल ईयर ऑफर मिलेट-2023 का उत्सव विश्वव्यापी कार्यक्रम है। यह व्यापक रूप से बाजरा उगाने और इसके उपयोग को बढ़ावा देने के मकसद से शुरू किया गया है। इस तरह के आयोजनों के पीछे का उद्देश्य लोगों को हर दिन के आहार में बाजरा का उपयोग कर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। बाजरा का देश के विभिन्न क्षेत्रों में सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व भी है।
400 हेक्टेयर में बाजरा की खेती का था लक्ष्य, 633 हेक्टेयर में लगाया
कठुआ के मुख्य कृषि अधिकारी संजीव राय गुप्ता ने कहा कि मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। विभाग कठुआ ने हीरानगर, कठुआ, बिलावर और बनी सब डिवीजनों की शुष्क भूमि क्षेत्रों/कंडी बेल्टों में खरीफ 2023 के दौरान 400 हेक्टेयर में बाजरा की खेती का लक्ष्य रखा था। किसानों के सहयोग से 633 हेक्टेयर में बाजरा लगाकर 3200 क्विंटल उत्पादन किया गया।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी (विस्तार) मुरारी लाल ढींगरा ने कहा कि रोड शो का उद्देश्य छात्रों, शिक्षण कर्मचारियों, किसानों व श्रमिकों को बाजरा के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूक करना है। बाजरा को स्वस्थ जीवन के लिए दैनिक आहार में शामिल करें। डोगरी कलाकारों ने बाजरा अभियान के दौरान नुक्कड़ नाटक और गाने प्रस्तुत किए। क्षेत्र विकास अधिकारी (शाकाहारी) अशोक कुमार सरमाल ने रोड शो अभियान के समापन पर सभी गणमान्य व्यक्तियों, स्कूली बच्चों, किसानों और प्रतिभागियों को धन्यवाद किया।